फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रिटेन के राजघराने में होने वाली है शाही शादी, पर इतनी क्यों खुश हैं प्रियंका चोपड़ा?

Tue, 28 Nov 2017 03:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास Updated Tue, 28 Nov 2017 03:16 PM IST
विज्ञापन
prince harry and meghan markle marry soon
prince harry and meghan markle - फोटो : prince harry and meghan markle

ब्रिटेन के राजघराने में एक और शाही शादी होने जा रही है। प्रिंस हैरी और हॉलीवुड अभिनेत्री मेगन मार्केल अगले साल शादी कर सकते हैं। दोनों की सगाई पहले ही हो चुकी है।  



पढ़ें: राजकुमारों ने बताए डायना के साथ अपने बचपन के मज़ेदार क़िस्से

prince harry and meghan markle marry soon
letter - फोटो : twitter

प्रिंस हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स ने एक बयान जारी किया। जिसमें कहा गया कि 2018 में हैरी और मेगन मार्केल शादी कर सकते हैं। इस शाही शादी की तारीख की जानकारी आगे दी जाएगी। बयान के मुताबिक, शादी के बाद यह शाही जोड़ा नॉटिंघम कॉटेज में रहेगा।
 



 

prince harry and meghan markle marry soon
priyanka chopra and meghan markle - फोटो : Instagram

मेगन मार्केल बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की अच्छी दोस्त हैं। प्रियंका और मार्केल दोनों अमेरिकन टीवी का पॉप्युलर नाम है। हॉलीवुड टीवी सीरियल 'सूट' से मेगन मार्केल को पहचान मिली। जबकि प्रियंका चोपड़ा 'क्वाटिंको-3' में काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
prince harry and meghan markle marry soon
ring - फोटो : ring

इस शाही जोड़ी की सगाई की चर्चा उनकी अंगूठी को लेकर हो रही है। मार्केल को पहनाई गई सगाई की अंगूठी हैरी की मां प्रिंसेज डायना के संग्रह से दो हीरे जड़े हैं, जबकि एक बोत्सवाना का हीरा है। इस अंगूठी को खुद हैरी ने डिजाइन किया है।

विज्ञापन
prince harry and meghan markle marry soon
prince harry and meghan markle - फोटो : prince harry and meghan markle

हैरी और मार्केल जुलाई 2016 में पहली बार मिले थे। एक महीने बाद ही उन्होंने अपने रिश्ते का ऐलान कर दिया था। 33 साल के प्रिंस हैरी 3 साल बड़ी हॉलीवुड अभिनेत्री मेगन मार्केल से शादी करने जा रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में दोनों ने सगाई की थी। मेगन तलाकशुदा हैं। 2011 में उन्होंने ट्रेवर एंगेलसन से शादी की थी लेकिन तीन साल बाद ही उनका तलाक हो गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed