{"_id":"5b5ee09d4f1c1b51748b7cef","slug":"priyanka-chopra-friend-meghan-markle-cut-off-connection-with-father","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रॉयल खानदान में पहुंचते ही बदले प्रियंका चोपड़ा की दोस्त के तेवर, पिता से खत्म कर लिए सारे रिश्ते","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
रॉयल खानदान में पहुंचते ही बदले प्रियंका चोपड़ा की दोस्त के तेवर, पिता से खत्म कर लिए सारे रिश्ते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मई में प्रियंका चोपड़ा की दोस्त और अमेरिकी एक्ट्रेस मेगन मार्कल ने ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी से शादी की थी । उनकी इस शादी में खास दोस्त और पूरा परिवार मौजूद था। शादी की व्यवस्था को देखकर कहा जा सकता है कि प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की यह शादी 2018 की सबसे आलिशान और नामी-गिरामी शादियों में एक रही है। लेकिन शादी के तीन महीने बाद एक्ट्रेस से रॉयल खानदान की बहू बनी मार्कल के पिता ने एक बड़ी बात का खुलासा किया है।
2 of 4
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार मेगन मार्कल के पिता थॉमस मार्केल ने कहा कि मेघन ने शादी के आखिरी समय पर उनसे हर तरह का संपर्क खत्म कर लिया है। थॉमस ने अपनी बात को विस्तार से बताते हुए कहा है- 'मुझे यह जानकर बहुत दुख होता है कि मेगन ने मुझसे पूरी तरह से संपर्क खत्म कर लिया है। मैंने बहुत बार उसको फोन लगाए और मैसेज किए, लेकिन उसका कोई नंबर नहीं लग रहा है। वह लंबे समय से संपर्क में नहीं है।'
3 of 4
खबरों की मानें तो मेगन मार्कल और पिता थॉमस के बीच शुरू से ही रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं। थॉमस से मेगन के बारे में आगे बताते हुए कहा है- 'इस तरह की अफवाहें है कि मेगन प्रेग्नेंट है। अगर इस बात में सच्चाई है तो जब तक प्रिंस हैरी के महल से मुझे को संदेश नहीं आता है तब तक मैं अपने नाती-पोते को भी देखने नहीं जाऊंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कि लंदन की महारानी एलिजाबेथ के पोते प्रिंस हैरी और हॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस मेगन मार्कल 19 मई को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों एक-दूसरे को पिछले एक साल से डेट कर रहे थे। इस शादी में बॉलीवुड की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को खास इनविटेशन दिया गया था। प्रियंका चोपड़ा शाही शादी के साथ ही रॉयल रिसेप्शन में भी शरीक हुई थीं। इस शाही शादी में 600 हस्तियों ने शिरकत की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।