फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा ने कहा- निक को पसंद है 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स', बताया प्रशंसक

Sun, 19 Dec 2021 06:47 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 19 Dec 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra shares Nick Jonas' review of Matrix Resurrections reveals why he skipped premiere
प्रियंका चोपड़ा फ्लोरल पैंट सूट - फोटो : instagram/priyankachopra

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया है कि उनके पति निक जोनास पहले ही 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स' देख चुके हैं। प्रियंका ने शनिवार रात फिल्म के प्रीमियर के ग्रीन कार्पेट पर वॉक किया और फिल्म पर अपने पति निक जोनास के विचार शेयर किये। 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स' फिल्म लगभग दो दशकों के बाद कीनू रीव्स की नियो के रूप में वापसी का प्रतीक है। फिल्म मैट्रिक्स ब्रह्मांड में प्रियंका चोपड़ा को सती के वयस्क संस्करण के रूप में पेश करती है।



 

Priyanka Chopra shares Nick Jonas' review of Matrix Resurrections reveals why he skipped premiere
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उनके पति निक जोनास उनके साथ इस फिल्म के प्रीमियर में शामिल होने वाले थे।  उन्होंने कहा कि उनके पति इस प्रीमियर में नहीं आ पाये, क्योंकि उनके टूर में से कोई कोरोना पॉजिटिव हो गया था। जिसकी वजह से उन्होंने सावधानी बरती। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि निक ने फिल्म देखी है। उन्हें यह पसंद है और वह वैसे भी द मैट्रिक्स के प्रशंसक हैं।
 

Priyanka Chopra shares Nick Jonas' review of Matrix Resurrections reveals why he skipped premiere
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका ने पहले खुलासा किया था कि उनके पति निक प्रशंसकों के लिए मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स' में उनकी भूमिका के बारे में उत्साहित होकर डींग हांक रहे थे। अपने सह-कलाकार जैडा पिंकेट स्मिथ के शो रेड टेबल टॉक में प्रियंका ने कहा था कि निक निश्चित रूप से द मैट्रिक्स के प्रशंसक हैं और मुझे लगता है कि जब मैं फिल्म का हिस्सा बनी, वह बहुत उत्साहित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra shares Nick Jonas' review of Matrix Resurrections reveals why he skipped premiere
प्रियंका चोपड़ा फ्लोरल पैंट सूट - फोटो : instagram/priyankachopra

प्रियंका चोपड़ा पिछले दो हफ्तों से फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। लंदन में रिचर्ड मैडेन के साथ अपनी आगामी सीरीज सिटाडेल की शूटिंग खत्म करने के बाद प्रियंका न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरी और मैट्रिक्स का प्रचार कर रही हैं।
 

विज्ञापन
Priyanka Chopra shares Nick Jonas' review of Matrix Resurrections reveals why he skipped premiere
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस वक्त अभिनेत्री प्रियंका इस मूवी का जमकर प्रचार कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं थीं, जिसमें वह ब्लैक ड्रेस में काफी सुंदर लग रही थीं। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed