फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रंगभेद के खिलाफ प्रियंका चोपड़ा ने साधा निशाना, बोलीं- 'अमेरिका को बनाने वाले प्रवासी ही हैं’

Tue, 20 Apr 2021 12:13 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Tue, 20 Apr 2021 12:13 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra spoken up in support of the white tiger director ramin bahrani for racism in america
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

अमेरिका में काफी समय से रंगभेद के मामले सामने आते रहे हैं और इसपर विवाद चलता रहा है। हाल ही में 'द व्हाइट टाइगर' के निर्देशक रमीन बहरानी के भी इसका शिकार होने का मामला सामने आया, जिसमें कहा गया कि वो अटलांटा में रंग भेदभाव हिंसा का शिकार हुए। इसका खुलासा उन्होंने खुद भी किया था। उनके इस खुलासा के बाद ग्लोबल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी राय दी है। बता दें कि प्रियंका निर्देशक रमीन बहरानी के साथ 'द व्हाइट टाइगर' में कम कर चुकी हैं।

priyanka chopra spoken up in support of the white tiger director ramin bahrani for racism in america
'द व्हाइट टाइगर' टीम - फोटो : Insatagram- @gouravadarsh

रमीन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि ‘हम लोग सड़क पर इंटरव्यू कर रहे थे। इस बीच मैनें अपने पीछे एक कार देखी। उससे एक आदमी निकलकर आया और कहने लगा कि तुम्हें क्या लगता है कि दुनिया तुम्हारी वजह से चल रही है। तुम दुनिया चला नहीं रहे बल्कि बिगाड़ रहे हो। मुझे अमेरिका छोड़कर जाने को कहा। वो मेरे पर चिल्लाने लगा। इसके बाद मैं अपनी कार लेकर वहां से निकल गया।‘

priyanka chopra spoken up in support of the white tiger director ramin bahrani for racism in america
'द व्हाइट टाइगर' टीम - फोटो : Insatagram- @gouravadarsh

बहरानी ने आगे बताया कि ‘ उस दिन मैं अटलांटा में एक टीवी पायलट को निर्देशित कर रहा था और उस वक्त सेट के लोकेशन पर था। उस दिन हमने काफी देर तक काम किया था, इसलिए मुझे फोन पर ही जूम इंटरव्यू लेना पड़ रहा था। इसी बीच ये घटना मेरे साथ घटी।‘

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra spoken up in support of the white tiger director ramin bahrani for racism in america
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Insatagram- @priyankachopra

अब इस मामले में प्रियंका का बयान आया है। अभिनेत्री रमीन के समर्थन में उतर आईं हैं। उन्होंने कहा कि ‘रमीन के साथ जो हुआ उसके बाद सवाल उठता है कि कौन इस देश में अधिकार रखता है और कौन नहीं? इस देश को प्रवासियों के बल पर बनाया गया। अमेरिका में उनके साथ ऐसा व्यवहार काफी गलत है। अमेरिका ऐसे चीजों के लिए नहीं जाना जाता। इसे हम सुरक्षित स्थान, स्वतंत्र जिंदगी के रूप में जानते हैं।‘ 

विज्ञापन
priyanka chopra spoken up in support of the white tiger director ramin bahrani for racism in america
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Insatagram- @priyankachopra

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा सामाजिक मुद्दों पर लगातार अपनी राय रखती रही हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' में भी अमेरिका में रंगभेद की घटनाओं का जिक्र किया था। वहीं, अभिनेत्री की बात करें तो वो अभी अपने पति निक जोनस के साथ लंदन में हैं, जो जल्द ही बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी। अभिनेत्री इस समय लंदन में अमेजन सीरीज सिटाडेल पर काम कर रही हैं। वे इस सीरीज में रिचर्ड मैडन संग नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed