{"_id":"5ba09251867a557fe67e1f08","slug":"richard-gere-and-wife-alejandra-silva-announce-pregnancy-dalai-lama","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"69 की उम्र में दूसरी बार पिता बनेंगे रिचर्ड गेरे, बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा से आशीर्वाद लेने पहुंचे","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
69 की उम्र में दूसरी बार पिता बनेंगे रिचर्ड गेरे, बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा से आशीर्वाद लेने पहुंचे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
Richard Gere
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
68 साल के हो चुके हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे को रोमांटिक स्टार के तौर पर दुनिया भर में जाना जाता है। एक्टर रिचर्ड गेरे के फैंस के लिए खुशखबरी है। रिचर्ड गेरे जल्द ही पिता बनने जा रहे हैं। इस खबर की पुष्टि उनकी तीसरी पत्नी एलजैंड्रा ने इंस्टाग्राम पर की।
Richard Gere
एलजैंड्रा ने बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के साथ का एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वे उनके बच्चे को ब्लेसिंग देते नजर आ रहे हैं। इस फोटो में रिचर्ड भी उनके साथ हैं। बता दें रिचर्ड ने अप्रैल 2018 में ही 35 साल की एलजैंड्रा से शादी की है। रिचर्ड का 18 साल का एक बेटा भी है।
Richard Gere
रिचर्ड और एलजैंड्रा दोनों के लिए यह दूसरी संतान होगी। एलजैंड्रा भी अपनी पहली शादी से एक पांच वर्षीय बेटे की मां हैं। इसके पहले दोनों चार साल तक रिलेशन में रहे। महज 5 महीने बाद ही उन्हें एलजैंड्रा की प्रेग्नेंसी की खबर मिली।
View this post on Instagram
A post shared by Alejandra Gere (@alejandragere) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Richard Gere
रिचर्ड को भारत में उनकी फिल्मों के अलावा किसिंग कंट्रोवर्सी की वजह से भी जाना जाता है। अप्रैल 2007 में जयपुर में एक इवेंट के दौरान रिचर्ड शिल्पा शेट्टी के साथ स्टेज पर पहुंचे थे। लेकिन उन्होंने शिल्पा को जबरन किस कर लिया था। बाद में दोनों पर अश्लीलता फैलाने का मामला भी दर्ज किया गया था, जिसे कोर्ट ने सस्ती लोकप्रियता मानकर खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
Richard Gere
साल 1999 में दुनिया के सबसे सेक्सी पुरुष का खिताब हासिल करने वाले रिचर्ड गेरे का भारत से गहरा नाता रहा है। वो भारत में रहने वाले बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के अनुयायी हैं। यही नहीं वह इंटरनेशनल बुद्धिस्ट फेडरेशन के वर्ल्डवाइड ब्रांड एंबेेसडर हैं।