फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Russia-Ukraine War: यूक्रेन को लेकर लियोनार्डो डिकैप्रियो क्यों हुए भावुक? कर दी 76 करोड़ रुपये की मदद

Tue, 08 Mar 2022 02:43 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 08 Mar 2022 02:43 PM IST
विज्ञापन
Russia-Ukraine War: Leonardo DiCaprio Donates USD 10 million to Ukraine
लियोनार्डो डिकैप्रियो - फोटो : Social Media

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। रूसी सेना लगातार यूक्रेन के अलग अलग शहरों को निशाना बना रही है। युद्ध विराम को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत का भी कोई नतीजा नहीं निकला। इसी बीच खबर है कि ऑस्कर विनर एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो यूक्रेन की मदद के लिए आगे आए हैं। डिकैप्रियो ने यूक्रेन को आर्थिक मदद मुहैया कराई है। हालांकि इस मदद के पीछे एक बड़ी वजह बताई जा रही है, जिससे अभी तक उनके फैंस अनजान थे।

Russia-Ukraine War: Leonardo DiCaprio Donates USD 10 million to Ukraine
लियोनार्डो डिकैप्रियो - फोटो : social media

यूक्रेन से है डिकैप्रियो का खास रिश्ता
लियोनार्डो डिकैप्रियो ने यूक्रेन को 10 मिलियन डॉलर्स यानी करीब 76 करोड़ रुपये दान किए हैं, इसके पीछे की एक बड़ी वजह उनकी दिवंगत नानी हैं। लियोनार्डो की नानी ओडेसा (यूक्रेन) की थीं। जिनका 2008 में निधन हो गया था। डिकैप्रियो अपनी नानी के बेहद करीब थे। ऐसे में एक्टर का ओडेसा (यूक्रेन) से भी गहरा रिश्ता है। बता दें, ओडेसा वही शहर है जहां रूस ने भयंकर तरीके से मिसाइलें दागी हैं, जेट फाइटर शहर पर लगातार बमबारी कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में डिकैप्रियो को वो वक्त याद आ गया है जो उन्होंने अपनी नानी के साथ ओडेसा में गुजारा था। 

Russia-Ukraine War: Leonardo DiCaprio Donates USD 10 million to Ukraine
Leonardo DiCaprio - फोटो : social media

टाइटैनिक से मशहूर हुए लियोनार्डो डिकैप्रियो
लियोनार्डो डिकैप्रियो को आप 'टाइटैनिक' फिल्म से जानते होंगे। इस फिल्म ने डिकैप्रियो को सुपस्टार बना दिया। उनके साथ इस फिल्म में केट विंसलेट नजर आईं थीं। टाइटैनिक के अलावा डिकैप्रियो ने ब्लड डायमंड, द एविएटर, द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट, द रेवनेंट, इनसेप्शन समेत कई फिल्मों में काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Russia-Ukraine War: Leonardo DiCaprio Donates USD 10 million to Ukraine
द रेवनेंट - फोटो : amar ujala

रूस और जर्मनी के थे लियोनार्डो के दादा-दादी 
लियोनार्डो अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। उनकी मां एक लीगल सेक्रेट्री थीं और पिता एक कॉमिक्स आर्टिस्ट के अलावा डिस्ट्रीब्यूटर भी थे। लियोनार्डो एक साल के थे जब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। लियोनार्डो के दादा-दादी रूस और जर्मनी के थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed