फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Citadel Twitter Review: प्रियंका-रिचर्ड की सीरीज 'सिटाडेल' पर आई मिली-जुली प्रतिक्रिया, तारीफ के साथ मिले ताने

Fri, 28 Apr 2023 05:56 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 28 Apr 2023 05:56 PM IST
सार

प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन की वेब सीरीज 'सिटाडेल' के दो एपिसोड अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहे हैं। वहीं, इसे देखने के बाद ट्विटर यूजर्स मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Russo Brothers Citadel Twitter Review priyanka chopra and Richard Madden starres series get mixed reaction
सिटाडेल - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'सिटाडेल' के दो एपिसोड ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहे हैं। इन एपिसोड्स को देखने के बाद दर्शक ट्विटर के जरिए अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि, ज्यादातर प्रतिक्रियाएं बहुत आशाजनक नहीं लग रही हैं। जहां कुछ फैंस ने प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है। तो वहीं, बहुत से यूजर्स ने इसकी कहानी को ज्यादा दमदार नहीं बताया है। 

Russo Brothers Citadel Twitter Review priyanka chopra and Richard Madden starres series get mixed reaction
सिटाडेल - फोटो : सोशल मीडिया

रूसो ब्रदर्स की सीरीज 'सिटाडेल' में प्रियंका चोपड़ा के अपोजिट रिचर्ड मैडेन हैं। वहीं, रिपोर्ट की मानें तो इस सीरीज को 300 मिलियन डॉलर के भारी-भरकम बजट में तैयार किया गया है। इसी पर सवाल खड़ा करते हुए एक यूजर ने लिखा है, 'सिटाडेल सबसे खराब चीजों में से एक है जिसे मैंने कभी देखा है। 300 मिलियन डॉलर का शो जो दो महीने बाद किसी को याद तक नहीं रहेगा।'

Russo Brothers Citadel Twitter Review priyanka chopra and Richard Madden starres series get mixed reaction
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट रिलीज सीरीज पर तंज कसते हुए दूसरे यूजर ने लिखा है, 'सिटाडेल के परिणाम बहुत ही सामान्य, चौंकाने वाले और सस्ते दिखने वाले हैं।' वहीं, एक अन्य लिखते हैं, 'अमेजन ने इसे अब तक का सबसे महंगा शो कैसे बना दिया? मुझे उम्मीद थी कि कहानी हर दूसरे स्पाई शो या फिल्म की तरह नहीं लगेगी। लेकिन फिर से, हम केवल 2 एपिसोड में हैं।' 



Dharmendra-Prakash Kaur: हेमा से शादी के बाद भी धर्मेंद्र से क्यों अलग नहीं हुईं प्रकाश कौर? यह थी वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
Russo Brothers Citadel Twitter Review priyanka chopra and Richard Madden starres series get mixed reaction
सिटाडेल - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने 'सिटाडेल' की दिल खोलकर तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है, 'अभी सिटाडेल का एपिसोड एक और दो देखा और मुझे लगता है कि यह जेम्स बॉन्ड के लिए प्रियंका चोपड़ा का सिर्फ एक ऑडिशन टेप है, और इसमें रिचर्ड भी बहुत अच्छे हैं। दोनों एक साथ, हॉट स्टफ!' दूसरे ने लिखा है, 'सिटाडेल में प्रियंका चोपड़ा के एक्शन सीन शानदार हैं। मैं अवाक हूं। बस बहुत अच्छा लगा।'





TMKOC:'ऑडियंस एक्टर से ज्यादा कैरेक्टर से अटैच होती है', शैलेश लोढ़ा के रिप्लेसमेंट पर सुनैना फौजदार की दो टूक

विज्ञापन
Russo Brothers Citadel Twitter Review priyanka chopra and Richard Madden starres series get mixed reaction
सिटाडेल - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मेडन की स्पॉई एक्शन थ्रिलर सीरीज 'सिटाडेल' के दो एपिसोड 28 अप्रैल से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहे हैं। वहीं, इसके बाकी चार एपिसोड अगले शुक्रवार से 26 मई तक जारी किए जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed