फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Grey Man: रूसो ब्रदर्स की ‘द ग्रे मैन’ के ब्रह्मांड का होगा विस्तार, आएगा फिल्म का सीक्वल और स्पिनऑफ

Tue, 26 Jul 2022 11:12 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 26 Jul 2022 11:12 PM IST
सार

रूसो ब्रदर्स की फिल्म द ग्रे मैन को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर भी फिल्म टॉप में बनी हुई है। वहीं, अब फिल्म का सीक्वल और स्पिनऑफ बनाने का काम चल रहा है। 

विज्ञापन
Russo Brothers the Gray Man Universe to Expand with Sequel and a spin off starring Ryan Gosling by Netflix
द ग्रे मैन सीक्वल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्देशित फिल्म 'द ग्रे मैन' इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म से साउथ स्टार धनुष ने हॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म में रयान गोसलिंग और क्रिस इवांस मुख्य भूमिका में नजर आए थे। वहीं, अब 'द ग्रे मैन' फिल्म का विस्तार होने जा रहा है। एक फ्रैंचाइजी के रूप में यह घोषणा की गई है कि फिल्म का एक स्पिनऑफ और स्पाई थ्रिलर की अगली कड़ी पर नेटफ्लिक्स काम कर रहा है। ऐसे में फैंस के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है।

Russo Brothers the Gray Man Universe to Expand with Sequel and a spin off starring Ryan Gosling by Netflix
द ग्रे मैन - फोटो : सोशल मीडिया

सीक्वल और स्पिनऑफ की चल रही तैयारी
दरअसल, नेटफ्लिक्स रयान गोसलिंग और क्रिस इवांस स्टारर फिल्म 'द ग्रे मैन' का सीक्वल बनाने की योजना पर काम कर रहा है। नेटफ्लिक्स ने बताया कि वह 'द ग्रे मैन' का सीक्वल विकसित कर रहा है, जिसमें रयान गोसलिंग सुपरस्पाई के रूप में अपनी भूमिका को फिर से निभाएंगे, जबकि रुसो ब्रदर्स एक बार फिर निर्देशन करेंगे। एक्शन थ्रिलर का सह-लेखन करने वाले स्टीफन मैकफली फिल्म की पटकथा लिख रहे हैं। वहीं, एक और फिल्म बनाई जाएगी, जो इसका स्पिन-ऑफ होगी, जिसे पॉल वर्निक और रेट रीज लिखेंगे। इसमें 'द ग्रे मैन' ब्रह्मांड के एक अलग तत्व की खोज की उम्मीद की जा रही है। फिल्म की लॉगलाइन को गुप्त रखा जा रहा है। बता दें कि 'द ग्रे मैन' मार्क ग्रीनी की सबसे अधिक बिकने वाली पुस्तक श्रृंखला पर आधारित है। 

Russo Brothers the Gray Man Universe to Expand with Sequel and a spin off starring Ryan Gosling by Netflix
द ग्रे मैन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रूसो ब्रदर्स हैं उत्साहित
सीक्वल के विकास के बारे में बात करते हुए, 'रूसो ब्रदर्स ने कहा कि द ग्रे मैन को दुनिया भर के दर्शकों को बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म में बहुत सारे अद्भुत पात्र हैं और हमने हमेशा ग्रे मैन को एक विस्तारित ब्रह्मांड का हिस्सा बनने का इरादा किया था। हमें खुशी है कि नेटफ्लिक्स ने रयान के साथ एक सीक्वल की घोषणा की है। दूसरी स्क्रिप्ट पर बात करने को लेकर भी हम उत्साहित हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Russo Brothers the Gray Man Universe to Expand with Sequel and a spin off starring Ryan Gosling by Netflix
द ग्रे मैन - फोटो : सोशल मीडिया

नेटफ्लिक्स के लिए बढ़िया साबित हुई फिल्म
नेटफ्लिक्स में ग्लोबल फिल्म के हेड स्कॉट स्टुबर ने कहा कि रूसो ब्रदर्स की 'द ग्रे मैन' को दुनिया भर के दर्शक पसंद कर रहे हैं। हम उनके और एजीबीओ की टीम, जो ग्रे मैन ब्रह्मांड का निर्माण करते हैं के साथ साझेदारी जारी रखने के लिए उत्साहित हैं। बता दें कि 'द ग्रे मैन' नेटफ्लिक्स के लिए एक बड़ी सफलता साबित हुई। यह फिल्म 92 देशों में नंबर एक पर है और दर्शकों का भी बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed