{"_id":"5b98e4b2867a557ff47dda69","slug":"sally-field-open-up-about-her-step-father-raped-at-the-age-of-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सौतेले पिता ने 14 साल तक किया एक्ट्रेस का रेप, 17 की उम्र में चुपचाप करवा दिया था एबॉर्शन","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
सौतेले पिता ने 14 साल तक किया एक्ट्रेस का रेप, 17 की उम्र में चुपचाप करवा दिया था एबॉर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में हीरोइनें अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा बात करना पसंद नहीं करती हैं । वहीं हॉलीवुड में एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी के बारे में बोलने से घबराती नहीं हैं । हाल ही में हॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रहीं सैली फिल्ड ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ऐसी बातें बताईं जो आपको झकझोर कर रख देंगी ।
2 of 7
sally
न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सैली ने कहा कि वो इतने दिनों तक खामोश इसलिए रहीं क्योंकि उन्हें पता नहीं था कि उनमें भी आवाज उठाने की हिम्मत है । सैली बताती हैं कि उनके सौतेले पिता ने 14 साल तक उनका यौन शोषण किया था ।
3 of 7
sally
71 साल की सैली ने कहा, '17 साल की उम्र में मैं प्रेग्नेंट हो गई थी । मेरे सौतेले पिता ने गुपचुप तरीके से मेरा अबॉर्शन करवा दिया । मेरी मां मारगरेट का निधन कैंसर की वजह से हो गया था ।' सैली ने अपनी जीवनी के बारे में In Pieces में लिखा था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
sally
In Pieces के रिलीज के मौके पर सैली ने बताया कि उनके सौतेले पिता का नाम जैको था । जैको अक्सर सैली को घर में अकेला पाकर अपने बेडरूम में बुलाया करते थे । सैली ने अपनी मां को इस बारे में बताते हुए कहा था कि ऐसा उनके साथ एक बार नहीं बल्कि बार-बार हुआ है ।
विज्ञापन
5 of 7
sally
सैली की मां ने जैको से 1951 में तलाक ले लिया था । साल 1952 में उनकी मां ने एक्टर और स्टंटमैन जॉक माहनी से शादी कर ली थी । 1968 में जॉक माहनी से भी तलाक हो गया था । फिर 1989 में उनकी मां का कैंसर से निधन हो गया ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।