फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टेन ली के निधन पर हॉलीवुड सितारों में शोक की लहर, सोशल मीडिया पर ऐसे दी श्रद्धांजलि

Tue, 13 Nov 2018 01:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Nov 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
Stan Lee death hollywood star reaction on his death
Stan Lee - फोटो : social media
मार्वल कॉमिक्स के जनक और हॉलीवुड सिनेमा के जाने-माने चेहरे स्टेन ली का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है। सोमवार रात उन्होंने अमेरिका के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। हर कोई सोशल मीडिया के जरिए स्टेन ली को श्रद्धांजलि दे रहा है। तो आइए जानते हैं किस हॉलीवुड स्टार ने सोशल मीडिया के जरिए स्टेन ली को श्रद्धांजलि दी है।
Stan Lee death hollywood star reaction on his death
Stan Lee - फोटो : social media
मार्वल कॉमिक और फिल्मों में कैप्टन अमेरिका का किरदार करने वाले हॉलीवुड कलाकार क्रिस इवांस ने स्टेन ली को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट किया- यहां दूसरा और कई स्टेन ली नहीं बन सकता। दशकों से उन्होंने एडवेंचर, आत्मविश्वास, प्रेरणा, ताकत, दोस्ती और खुशी को युवा और वृद्ध उम्र के बीच साबित किया। वह हमेशा से प्यार और दया फैलाने वालों में से थे।


 
Stan Lee death hollywood star reaction on his death
Stan Lee - फोटो : social media
फिल्म 'एवेंजर्स' सीरीज के प्रोड्यूसर और मार्वल स्टूडियो के अध्यक्ष केविन फीज ने भी सोशल मीडिया पर स्टेन ली को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने स्टेन ली के निधन पर दुख प्रकट करते हुए ट्वीट किया- मार्वल स्टूडियोज में मेरे कैरियर को सबसे अधिक प्रभावित करते वाले कोई और नहीं केवल स्टेन ली हैं। वह बहुत साधारण जिंदगी जीते थे। हमारे विचार उनकी बेटी, परिवार और लाखों फैंस के लिए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Stan Lee death hollywood star reaction on his death
Stan Lee - फोटो : social media
फिल्म एंट मैन सीरीज में मुख्य भूमिका निभाने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री इवैंजिलीन लिली ने स्टेन ली के निधन पर ट्वीट किया- स्टेन ली कहानियों के मास्टर थे, आप हमेेशा एक मास्टर की तरह जिंदगी को जीते थे। मैंने अपनी जिंदगी में आपसे ढेर सारी प्रेरणा ली। स्टार वॉर्स सीरीज में दिखने वाले कलाकार मार्क हमिल ने भी ट्विटर पर स्टेल ली को श्रद्धांजलि दी। 

 


 
विज्ञापन
Stan Lee death hollywood star reaction on his death
स्टेन ली - फोटो : file photo
इसके अलावा एक्स मैन सीरीज में वूल्वरिन की भूमिका निभाने वाले कलाकार ह्यू जैकमैन सहित और भी कई हॉलीवुड सितारों और अमेरिका की कई राजनीतिक हस्तियों ने भी स्टेन ली के निधन पर दुख प्रकट किया है। सभी ने सोशल मीडिया के जरिए उनके व्यक्तित्व की तारीफ की और उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed