फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stranger Things 4: स्ट्रेंजर थिंग्स के नए सीजन का कर रहे हैं इंतजार, तो ओटीटी पर देखिए ये शोज, मिलेगा वैसा ही मजा

Wed, 27 Apr 2022 10:30 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 27 Apr 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Stranger Things Like Must Watch These Shows Black Mirror Slasher Sense 8 The leftovers Riverdale
स्ट्रेंजर थिंग्स जैसे शोज - फोटो : सोशल मीडिया

'स्ट्रेंजर थिंग्स' नेटफ्लिक्स की बेहद चर्चित सीरीज है। अब जल्द ही इस सीरीज का नया सीजन आने वाला है, जिसका फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। 'स्ट्रेंजर थिंग्स का चौथा सीजन दो भाग में आएगा। पहला भाग 27 मई और दूसरा 1 जुलाई को अंग्रेजी, तमिल, तेलुगू और हिंदी में रिलीज होगा। हालांकि अभी शो के आने में समय है और इस बीच अगर आप कुछ ऐसे शोज देखने चाहते हैं, जो स्ट्रेंजर थिंग्स से मिलते जुलते हैं और वैसी ही चीजों से महसूस कराते हैं। आज हमने आपके लिए ऐसे ही कुछ शोज की लिस्ट तैयार की है, जिन्हें अगर आप स्ट्रेंजर थिंग्स के फैन हैं, तो जरूर देखना पसंद करेंगे।

Stranger Things Like Must Watch These Shows Black Mirror Slasher Sense 8 The leftovers Riverdale
डार्क - फोटो : सोशल मीडिया

डार्क
जब भी 'स्ट्रेंजर थिंग्स' जैसे शो के बारे में बात होती है, तो सबसे पहले 'डार्क' ही दिमाग में आता है। यह जर्मन साइंस-फिक्शन थ्रिलर शो है, जो एक काल्पनिक शहर में बच्चे के खोने की कहानी दिखाता है। हालांकि इस बच्चे के गायब होने के साथ ही कई षड्यंत्र भी सामने आते हैं। 'डार्क' 'स्ट्रेंजर थिंग्स' से एक पूरी तरह से अलग रास्ता चुनता है, जिसमें टाइम ट्रेवल होने के साथ ही कुछ चीजों की खोज भी होती है। इस शो को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Stranger Things Like Must Watch These Shows Black Mirror Slasher Sense 8 The leftovers Riverdale
ब्लैक मिरर - फोटो : सोशल मीडिया

ब्लैक मिरर
यह शो हर एपिसोड में एक अलग कहानी बताने के साथ ही टेक्नोलॉजी का सोसायटी पर क्या प्रभाव है इसको लेकर भी सबकी आंख खोलता है। 'स्ट्रेंजर थिंग्स' की ही तरह इसमें भी आपको कई तरह के ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। इस शो में जॉन हैम, लेनोरा, क्रिचलो, रेरी किन्नर और माइली सायरस मौजूद थे। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Stranger Things Like Must Watch These Shows Black Mirror Slasher Sense 8 The leftovers Riverdale
स्लेशर - फोटो : सोशल मीडिया

स्लेशर
यह शो सारा बेनेट की कहानी दिखाता है, जिसमें वह सीरियल किलर द्वारा अपने माता-पिता की हत्या होने के 30 साल बाद अपने घर वापस लौटती है। जल्दी ही वह खुद को सीरियल किलिंग के बीच पाती है और समझ जाती है कि अभी भी यहां कुछ नहीं बदला है। इस सीरीज में केटी मैकग्राथ, जे मैकलारेन, स्वीट बेयर्स और डीन मैकडरमोट मुख्य भूमिका में थे। इसे भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। 

विज्ञापन
Stranger Things Like Must Watch These Shows Black Mirror Slasher Sense 8 The leftovers Riverdale
रिवरडेल - फोटो : सोशल मीडिया

रिवरडेल
'रिवरडेल' एक काल्पनिक शहर में बसी कहानी है, जिसमें किशोरों के एक ग्रुप को दिखाया जाता है। ये सभी एक सुपरनैचुरल मोंस्टर के बचने की कोशिश में लगे रहते हैं। इसमें डेमोगोर्गों के कॉमिक बुक को घूमने वाला ही सीन हो गया है। ये सीरीज अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
स्ट्रेंजर थिंग्स के नए सीजन के आने से पहले देख लीजिए उसके जैसी ही शो
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed