ऑस्कर अवॉर्ड की शुरुआत वर्ष 1929 में हुई थी जब से इस अवॉर्ड का सिलसिला लगातार जारी रहा है। इन 90 सालों के लंबे अंतराल में कई हॉलीवुड स्टार्स ने अलग-अलग कैटेगरी में ये अवॉर्ड अपने नाम किए। इस बार 91वें अकेडमी अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन भारतीय समय के अनुसार सोमवार सुबह 5.30 बजे अमेरिका के लॉस एंजिलस के डॉल्बी थिएटर में किया जाना है। तो ऐसे में रंगमंच की दुनिया के इस वैश्विक प्रतिष्ठित अवॉर्ड के अब तक के इतिहास पर डालते हैं एक नजर...
Oscars 2019: जानिए अबतक किस कैटेगरी में किसने कितनी बार जीता अवॉर्ड, शॉर्ट में देखें पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसने अबतक सबसे ज्यादा ऑस्कर अवॉर्ड जीते
इस श्रेणी में सिर्फ और सिर्फ वॉल्ट डिजनी का नाम सबसे पहले आता है। अमेरिका के इस सबसे आइकोनिक फिल्म मेकर की झोली में 26 ऑस्कर अवॉर्ड गिरे हैं। बता दें कि ऑस्कर में सबसे ज्यादा 59 बार नॉमिनेशन भी इनके ही नाम हैं।
अभिनय में सबसे ज्यादा ऑस्कर (अभिनेता-अभिनेत्री)
अभिनय की श्रेणी में अभिनेत्री कैथरीन हैप्बर्न को अपने फिल्मी करियर के दौरान ऑस्कर में 12 बार नामित किया गया जिसमें उन्हें चार बार जीत हासिल हुई। उन्हें यह अवॉर्ड फिल्म मॉन्रिंग ग्लोरी (1933), गेस हू इज कमिंग टू डिनर (1967), द लायन इन विंटर (1968) और ऑन गोल्डन पॉन्ड (1981) के लिए मिला। वहीं अभिनेताओं में जैक निकोलसन, डेनियल डे ल्विस और वॉल्टर ब्रेनॉन ने तीन-तीन बार यह अवार्ड अपने नाम किया। इतना ही नहीं अमेरकिन अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप ऐसी अकेली हैं जो अभिनय की श्रेणी में सबसे ज्यादा 17 बार नामित की गई हैं लेकिन तीन बार ही वह इस अवॉर्ड पर कब्जा कर पाईं।
निर्देशन की श्रेणी में सबसे ज्यादा अवॉर्ड
निर्देशन के क्षेत्र में जॉन फोर्ड ने 'वेस्टर्न फिल्मी थीम' के लिए चार अवॉर्ड अपने नाम किए साथ ही इन्फोर्मर (1935), द ग्रैप्स ऑफ रेच (1940), हाउ ग्रीन वाज माय वैली (1941) और क्वाइट (1952) जैसी फिल्मों के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला। हालांकि जॉन ने निर्देशकों की इस श्रेणी में अवॉर्ड को सबसे ज्यादा बार हासिल किया है लेकिन नॉमिनेशन के लिए सबसे ज्यादा बार विलियम वीलर को चुना गया था।
स्क्रीनराइटिंग में अवॉर्ड
इस कड़ी में पांच लोगों को स्क्रीनराइटिंग के लिए तीन-तीन बार इस अवॉर्ड से नवाजा गया है। इनमें बिली विल्डर, चार्लिस ब्रेकेट, फ्रांसिस फोर्ड कोपोला, वूडी ऐलन और पैडी चैफस्की का नाम शामिल है। गौरतलब है कि वूडी ऐलन ने बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले कैटगरी में सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीते हैं। उन्हें यह अवॉर्ड फिल्म एनी हॉल (1977), हाना एंड हर सिस्टर्स (1986) और मिडनाइट इन पेरिस (2011) के लिए दिया गया था।