{"_id":"622d98edc30c0c25bd5f5783","slug":"the-boys-teaser-of-the-boys-season-3-released-butcher-got-superpowers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Boys : सीजन 3 का टीजर रिलीज, बुचर को मिली सुपरपॉवर, तो जेन्सेम एकल्स दिखे नए अवतार में, फैंस को प्रीमियर का इंतजार","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
The Boys : सीजन 3 का टीजर रिलीज, बुचर को मिली सुपरपॉवर, तो जेन्सेम एकल्स दिखे नए अवतार में, फैंस को प्रीमियर का इंतजार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
द ब्वॉयज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गर्थ एनिस और डेरिक रॉबर्टसन की कॉमिक बुक सीरीज पर आधारित 'द ब्वॉयज' के सीजन 3 का टीजर अमेजन प्राइम पर आ गया है। पहला और दूसरा सीजन आपने देखा होगा, तो तीसरे सीजन के लिए भी आप काफी उत्सुक होंगे। यह शो प्राइम वीडियो पर 2019 में शुरू हुआ था और इसके दूसरे सीजन का प्रीमियर 2020 में हुआ था। सीजन 2 के एरिसोड को हर सप्ताह जारी करने की योजना ने इसकी लोकप्रियता को काफी बढ़ा दिया था।
2 of 5
द ब्वॉयज सीजन 3
- फोटो : सोशल मीडिया
शनिवार को इस सीरीज के तीसरे सीजन का टीजर साउथ बाय साउथवेस्ट में दिखाया गया है। इस दौरान क्रिश्चियन स्टेलर ने इस सीरीज के बारे में बताया। यह सीरीज एमी अवॉर्ड्स में भी नॉमिनेट हो चुकी है। 3 जून से प्राइम वीडियो पर इस सीरीज का प्रीमियर होने जा रहा है, जिसका टीजर रिलीज हो चुका है।
3 of 5
द ब्वॉयज
- फोटो : सोशल मीडिया
एक साल से ज्यादा के इंतजार के बाद फैंस सीजन 3 के टीजर को देखकर खुश हो गए हैं। इस सीजन के टीजर में म्यूजिक भी चल रहा है, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस बार दर्शकों को डांस रूटीन भी देखन को मिल सकते हैं। वहीं, ग्रैमी विजेता बैंड इमेजिन ड्रैगन्स की एल्बम 'मर्करी- एक्ट 2' का गाना 'बोन्स' भी सीरीज में शामिल है। टीजर में कई हिंट छोड़े गए हैं। इस टीजर के आने के बाद ही फैंस बेसब्री से सीजन 3 के सभी एपिसोड आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
द ब्वॉयज सीजन 3
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, टीजर में कई नए चेहरे भी दिखाई देते हैं। टीजर में जेन्सेन एकल्स नए अवतार में और उनके सोल्जर बॉय भी एक्शन करते नजर आ रहे हैं। सोल्जर बॉय, सीजन 3 में 'द सेवन' में शामिल होगा। टीजर में होमलैंडर के बेटे रयान, ब्लैक नोयर की वापसी भी दिखी गई है। वहीं, केंडल जेनर के कुख्यात पेप्सी विज्ञापन की पैरोडी भी शामिल है।
विज्ञापन
5 of 5
द ब्वॉयज
- फोटो : सोशल मीडिया
यह सीरीज प्राइम वीडियो पर शुक्रवार, 3 जून को तीन एपिसोड के साथ शुरू होगी। इसके बाद हर शुक्रवार को नया एपिसोड आएगा। सीजन का फाइनल एपिसोड 8 जुलाई को आएगा। आठ एपिसोड का यह सीजन प्राइम वीडियो पर दुनिया भर में 240 देशों में दिखाया जाएगा। सीजन 3 में कार्ल अर्बन, जैक क्वैड, एंटनी स्टार, एरिन मोरियार्टी, डोमिनिक मैकएलिगॉट, जेसी टी. अशर, लाज अलोसो, क्फोर्ड, तोमर कैपान, करेन फुकुहारा, नाथन मिशेल, कोल्बी मिनिफी, क्लाउडिया डौमिट और जेन्सेन एकल्स शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।