सब्सक्राइब करें

Top Taliban Movies: ये हैं तालिबान पर बेस्ड अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्में, नहीं देखी तो एक बार जरूर देखिए

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 18 Aug 2021 02:28 PM IST
विज्ञापन
These are the top best movies which are based on Taliban and Afghanistan war
टॉप तालिबान मूवीज - फोटो : Social media

तालिबान की हुकूमत ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि आने वाला दौर अफगानिस्तान और पूरे विश्व के लिए काफी खतरनाक होने वाला है। आज के इस आधुनिक दौर में जहां दुनिया मंगल पर पहली महिला को उतारने की योजना बना रही है। वहीं उसी दुनिया के बीच एक ऐसा हिस्सा भी है जो महिलाओं को घर से बाहर निकलने पर बंदिश लगा रहा है। आने वाले दौर में अफगानिस्तान का भविष्य काफी जर्जर होता दिख रहा है। बीते कुछ दशक में अफगानिस्तान और तालिबान को लेकर कई बेहतरीन फिल्में बनी हैं, जिन्हें जरूर देखा जाना चाहिए। ये फिल्में सिनेमेटोग्राफी, डायरेक्शन और निर्देशन हर एक लिहाज से काफी बढ़िया है। यही एक बड़ी वजह रही, जिसके चलते रिलीज होने के बाद इन फिल्मों को खूब सफलता मिली। इन फिल्मों को देश दुनिया में काफी पसंद भी किया गया। इसी कड़ी में आइए जानते हैं अफगानिस्तान और तालिबान पर बेस्ड बेहतरीन फिल्मों के बारे में -

Trending Videos
These are the top best movies which are based on Taliban and Afghanistan war
12 स्ट्रॉन्ग - फोटो : Social media

12 स्ट्रॉन्ग

तालिबान ने अफगानिस्तान में अपनी सत्ता स्थापित कर ली है। इस कारण कई विशेषज्ञों द्वारा अनुमान ये लगाया जा रहा है कि आने वाले लंबे समय तक इस देश में ग्रह युद्ध की स्थिति बनी रहेगी। ऐसे में ये मूवी हमें उसी तालिबान की पुरानी कहानी को याद दिलाती है। फिल्म में दिखाया गया है कि 9/11 हमले के बाद अमेरिका किस तरह अफगानिस्तान में अपनी सैन्य टुकड़ियों को उतारकर तालिबान के प्रमुख अड्डों पर हमला करता है। फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा आपको इसमें माइकल शैनन और माइकल पेने भी देखने को मिलेंगे। ये फिल्म एक वास्तविक घटना पर बेस्ड है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These are the top best movies which are based on Taliban and Afghanistan war
लोन सर्वाइवर - फोटो : Social media

लोन सर्वाइवर

साल 2013 में आई इस फिल्म में जून 2005 की एक घटना को दिखाया गया है, जहां पर अमेरिकी सेना की एक टीम तालिबान के कुख्यात नेता अहमद शाह को पकड़ने के लिए जाती है। आगे जो होता है उसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। इस फिल्म में मार्क वाह्ल्बर्ग मुख्य भूमिका में हैं।

These are the top best movies which are based on Taliban and Afghanistan war
द आउटपोस्ट - फोटो : Social media

द आउटपोस्ट

ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। मूवी में दिखाया गया है कि अफगानिस्तान में स्थित अमेरिका के एक सैन्य ठिकाने पर तालिबान के कई आतंकवादी अचानक से हमला बोल देते हैं। इस दौरान एक अमेरिकी सेना की छोटी से टीम कई सारे तालिबानी आतंकियों से लड़ती है। आगे क्या होता है? उसे जानने के लिए आपको ये फिल्म देखनी चाहिए।

विज्ञापन
These are the top best movies which are based on Taliban and Afghanistan war
जीरो डार्क थर्टी - फोटो : Social media

जीरो डार्क थर्टी

साल 2012 में आई इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में कुख्यात आतंकवादी ओसामा बिन लादेन की तहकीकात से लेकर उसकी मृत्यु तक की कहानी को दिखाया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed