फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में शूट हुई हैं ये हॉलीवुड फिल्में, एक को तो मिल चुका है ऑस्कर

Thu, 08 Apr 2021 08:58 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 08 Apr 2021 08:58 AM IST
विज्ञापन
These Hollywood films have been shot in India, one has got an Oscar
हॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

एक तरफ जहां बॉलीवुड के फिल्ममेकर दुनियाभर में कई आकर्षक स्थानों पर शूटिंग के लिए करोड़ों रूपए खर्च करते हैं। वहीं दूसरी ओर हॉलीवुड के कई फिल्म निर्माताओं का रुझान इन दिनों भारत में शूटिंग की ओर बढ़ा है। फिर चाहे डैनी बॉयल की 'स्लमडॉग मिलियनेयर' हो या पत्रकार डैनियल पर्ल की मौत पर बनी 'अ माइटी हार्ट'। भारतीय संस्कृति और नियमों में लचीलेपन के चलते कई हॉलीवुड फिल्ममेकर शूटिंग के लिए भारत आते रहे हैं। कई ऐसे भी हॉलीवुड के फिल्ममेकर्स भारतीय संस्कृति को अपनी फिल्मों को दिखाकर अवॉर्ड भी जीत जाते हैं। आज जानते हैं भारत में शूट हुई हॉलीवुड की बेहतरीन फिल्में

These Hollywood films have been shot in India, one has got an Oscar
एक्सट्रैक्शन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक्सट्रैक्शन 

हॉलीवुड फिल्म एक्सट्रैक्शन (Extraction) के काफी हिस्से की शूटिंग भारत में हुई है। भारत में शूट होने के कारण ये फिल्म काफी समय से चर्ची में बनीं रही। फिल्म में मार्वल स्टूडियों की सुपरहिट फिल्म थॉर के लीड एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ मेन लीड में नजर आए। भारतीय बैकग्राउंड पर आधारित फिल्म होने के नाते इसमें कई भारतीय कलाकार भी है। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा कमांडो की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा इस हॉलीवुड फिल्म एक्सट्रैक्शन में पंकज त्रिपाठी, रणदीप हुड्डा, प्रियांशु पेनयुली, पियुष खाती, रुद्राक्ष जैस्वाल जैसे तामाम एक्टर नजर आए।

These Hollywood films have been shot in India, one has got an Oscar
लायन - फोटो : सोशल मीडिया
लायन

अभिनेता देव पटेल के अभिनय से सजी फिल्म ‘लायन’ का कुछ हिस्सा भी भारत में शूट किया गया है. फिल्म में अंतर्राष्ट्रीय चेहरे निकोल किडमैन, रूनी मारा, देव पटेल के साथ भारतीय कलाकार दीप्ति नवल, प्रियंका बोस, नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं। कोलकाता और ऑस्ट्रेलिया में फिल्माई गई यह फिल्म भारत में 2017 में रिलीज हुई थी। गार्थ डेविस निर्देशित यह फिल्म एक पांच वर्षीय बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है जो कोलकाता की गलियों में गुम हो जाता है और फिर उसे एक ऑस्ट्रेलियाई दंपति गोद ले लेता है, फिर 25 साल बाद वह अपने परिवार की तलाश में निकलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
These Hollywood films have been shot in India, one has got an Oscar
जीरो डार्क थर्टी - फोटो : सोशल मीडिया
जीरो डार्क थर्टी

यह फिल्म पाकिस्तान के एबटाबाद में ओसामा बिन लादेन के एनकाउंटर पर बनी थी। इसके कुछ हिस्से की शूटिंग चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियारिंग कॉलेज और डीएवी कॉलेज में हुई थी। 

विज्ञापन
These Hollywood films have been shot in India, one has got an Oscar
अ माइटी हार्ट - फोटो : सोशल मीडिया
अ माइटी हार्ट

इस फिल्म को निर्देशक माइकल विंटर बॉटम ने डायरेक्ट किया था। बता दें कि वैसे तो इस फिल्म को पाकिस्तान के कराची में शूट करना था, लेकिन किन्हींकारणों से इस फिल्म को कराची नहीं बल्कि भारत के पूणे शहर में किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed