फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिस की 'एक्सट्रेक्शन' पर कोरोनावायरस का असर, कैंसिल हुआ 'थॉर' का वर्ल्ड टूर

Wed, 11 Mar 2020 12:24 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 11 Mar 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
Thor Movie star Chris Hemsworth wont come to India for Extraction promotion due to Coronavirus
'एक्सट्रेक्शन' में क्रिस - फोटो : सोशल मीडिया

चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोनावायरस का असर पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है। कोरोनावायरस के असर से सिनेमा भी अछूता नहीं रह गया है। एक तरफ जहां कई इवेंट्स को अनिश्चितकालीन के लिए टाला जा रहा है तो वहीं कई फिल्मों की रिलीजिंग डेट भी बदली जा रही है। ऐसे में अब 'थॉर' के फैंस के लिए भी एक बड़ी खबर सामने आई है।

Thor Movie star Chris Hemsworth wont come to India for Extraction promotion due to Coronavirus
क्रिस हेम्सवर्थ - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म सीरीज 'थॉर' के स्टार क्रिस हेम्सवर्थ ने भारत आने का अपना प्लान कैंसिल कर दिया है। उन्होंने कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते एक्शन ड्रामा फिल्म 'एक्सट्रेक्शन' के लिए विश्व टूर रद्द कर दिया है।

Thor Movie star Chris Hemsworth wont come to India for Extraction promotion due to Coronavirus
'एक्सट्रेक्शन' - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल फिल्म एक्सट्रेक्शन का क्रिस पूरी दुनिया में प्रमोशन करने वाले थे। लेकिन कोरोना के डर से इस वर्ल्ड टूर को रद्द कर दिया गया है। याद दिला दें कि इस टूर के तहत क्रिस 16 मार्च को दो दिनों के लिए भारत आते। चूंकि ये टूर कैंसिल कर दिया गया है, जिससे फैंस काफी उदास हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Thor Movie star Chris Hemsworth wont come to India for Extraction promotion due to Coronavirus
thor - फोटो : social media

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक इस कार्यक्रम को रद्द करने की वजह न सिर्फ क्रिस और 'एक्सट्रेक्शन' की टीम के स्वास्थ्य का ध्यान रखना है बल्कि साथ ही साथ उन फैंस का भी जो इस कार्यक्रम में शामिल होते।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 कोरोना का प्रसार रोकने के लिए ऐसे कार्यक्रम को स्थगित करने की सलाह दी थी। 

विज्ञापन
Thor Movie star Chris Hemsworth wont come to India for Extraction promotion due to Coronavirus
Randeep Hooda - फोटो : amar ujala mumbai

बात क्रिस की 'एक्सट्रेक्शन'  की करे तों फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और रुद्राक्ष जायसवाल भी देखने को मिलेंगे। फिल्म का पुराना नाम ढाका था लेकिन बाद में इसका नाम बदल दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कोरोना का कई फिल्मों पर इवेंट्स पर असर दिख चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed