{"_id":"683099f615608098d90b1b66","slug":"tom-cruise-movie-mission-impossible-the-final-reckoning-box-office-collection-friday-day-7-2025-05-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mission Impossible 8: एक हफ्ते बाद कम होने लगी ‘मिशन इंपॉसिबल’ की कमाई, जानिए 7वें दिन का कलेक्शन","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Mission Impossible 8: एक हफ्ते बाद कम होने लगी ‘मिशन इंपॉसिबल’ की कमाई, जानिए 7वें दिन का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Fri, 23 May 2025 09:25 PM IST
सार
Mission Impossible 8 Movie Box Office Collection Day 7: हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ को भारत में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है। जानिए, 7वें दिन में आकर इस फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 5
टॉम क्रूज 'मिशन इंपॉसिबल 8' का प्रमोशन करते हुए
- फोटो : इंस्टाग्राम@tomcruise
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड फिल्म मेकर्स के लिए भारत कमाई करने का एक नया बाजार बन चुका है। हाल ही में टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ को यूनाटेड स्टेट्स से पहले भारत में रिलीज किया गया। यह फिल्म 17 मई को भारतीय सिनेमाघरों में दिखाई गई, जबकि आज यानी 23 मई को यूएस में रिलीज हुई। जानिए, टॉम क्रूज की इस फिल्म ने अब तक भारत में कितने रुपये बटोर लिए हैं।
2 of 5
फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
7वें दिन का कलेक्शन
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को यानी सातवें दिन फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ ने लगभग 2.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर किया है। पहले दिन इस फिल्म ने 16.5 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। हफ्ते भर बाद इस फिल्म की कमाई काफी कम हुई है। कल वीकएंड है तो इसकी कमाई में फिर उछाल देखा जा सकता है।
3 of 5
मिशन इंपॉसिबल 8
- फोटो : यूट्यूब
अब तक का कुल कलेक्शन
‘मिशन इंपॉसिबल 8’ की कुल कमाई की बात की जाए तो अब तक 56.82 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अगर कुछ हफ्ते यह फिल्म करोड़ों में अपना कलेक्शन बरकरार रखती है तो 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बन सकती है। इस फिल्म का बजट लगभग 3,300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
मौजूदा समय में कोई कॉम्पिटिशन नहीं
टॉम क्रूज की फिल्म के एक्शन, ड्रामा को भारतीय दर्शक पसंद कर रहे हैं, यही कारण है कि यह सिनेमाघरों में टिकी है। साथ ही इस वक्त कोई बड़ी बॉलीवुड फिल्म इसकी टक्कर में दिख नहीं है। आज ‘भूल चूक माफ’ रिलीज हुई है लेकिन यह कुछ ही दिनों तक थिएटर में रहेगी और फिर ओटीटी पर चली जाएगी। हॉरर फिल्म ‘कंपकंपी’ का कोई क्रेज दर्शकों के बीच दिख नहीं रहा है।
ये सितारे हैं फिल्म का हिस्सा
फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ टॉम क्रूज के कंधों पर टिकी है। टॉम के अलावा भी कई एक्टर्स इस फिल्म का हिस्सा हैं। विंग्स रेम्स, साइमन पेग, निक ऑफरमैन, एंजेला बैसेट और हेले एटवेल जैसे एक्टर्स की एक्टिंग भारतीय दर्शकों को पसंद आई है। इस फिल्म के निर्देशक क्रिस्टोफर मैकक्वैरी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।