{"_id":"683031b168cb3f3f770262d4","slug":"mission-impossible-actor-tom-cruise-love-life-affairs-mimi-rogers-nicole-kidman-katie-holmes-ana-de-armas-2025-05-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tom Cruise: ‘मिशन इंपॉसिबल’ स्टार टॉम क्रूज ने की तीन शादी, अफेयर की गिनती सुनकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Tom Cruise: ‘मिशन इंपॉसिबल’ स्टार टॉम क्रूज ने की तीन शादी, अफेयर की गिनती सुनकर हो जाएंगे हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Fri, 23 May 2025 04:46 PM IST
सार
हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज अपनी एक्शन इमेज के लिए दुनिया भर के दर्शकों के बीच मशहूर हैं। आज टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ यूनाइटेड स्टेट्स में रिलीज हुई। जबकि भारत में यह फिल्म एक हफ्ते पहले रिलीज हो चुकी और अच्छा कलेक्शन कर रही है। टॉम क्रूज की एक्टिंग की चर्चा के बीच उनकी लव लाइफ से जुड़ी कुछ बातें भी जानिए।
विज्ञापन
1 of 5
टॉम क्रूज के कई हॉलीवुड एक्ट्रेसेस से रहे अफेयर
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ भारत में रिलीज हुई। यह फिल्म आज यानी 23 मई को यूनाटेड स्टेट्स में भी रिलीज हुई। इस सीरीज की फिल्मों में टॉम क्रूज जबरदस्त एक्शन करते हैं। इस हॉलीवुड एक्टर की भारत में भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। कम ही भारतीय दर्शक टॉम की पर्सनल लाइफ के बारे में जानते हैं। हम आपको बता रहे हैं, टॉम की क्रूज की लव लाइफ के बारे में।
2 of 5
टॉम क्रूज की दूसरी पत्नी निकोल किडमैन और तीसरी पत्नी केटी होम्स
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
टॉम क्रूज ने की 3 शादी
टॉम क्रूज ने एक नहीं तीन बार शादी की। पहली बार मिमि रोजर्स से शादी की, इनकी शादी 1987 में हुई और साल 1990 में तलाक हो गया। इसके बाद टॉम ने एक्ट्रेस निकाेल किडमैन से शादी की, 1990 में इनकी शादी हुई और साल 2001 में डिवोर्स हो गया। केटी होम्स से टॉम क्रूज ने तीसरी शादी की, इनकी शादी साल 2006 में हुई और तलाक 2012 में हो गया।
3 of 5
एक्ट्रेस चेर और पेनेलोपे क्रूज से रहा टॉम क्रूज का अफेयर
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
9 से अधिक रिलेशनशिप में रहे टॉम
तीन हॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी करने और टूटने के दौरान टॉम क्रूज का नाम कई एक्ट्रेस, सेलिब्रिटीज से जुड़ा। इस लिस्ट में मेलिसा गिल्बर्ट, हेल्थर लॉकलियर, रेबेका डी मार्ने, चेर, पेनेलोपे क्रूज, नाजनीन बोनियाडी, लोरा प्रीपोन, हेले एटवेल और एल्सिना खैरोवा जैसी नामी हॉलीवुड एक्ट्रेस के नाम शामिल हैं। अलग-अलग कारणों से टॉम क्रूज इन सभी एक्ट्रेसेस से अलग हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टॉम क्रूज और शकीरा के डेटिंग रूमर्ड भी सुनने को मिले
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
सिंगर शकीरा के साथ रिलेशनशिप की अफवाह
मशहूर अमेरिकी सिंगर शकीरा और टॉम क्रूज का नाम भी एक बार साथ जोड़ा गया। ये दोनों कई सालों से दोस्त हैं। जब टॉम और शकीरा को कुछ मौकों पर साथ देखा गया तो इनके रिलेशनशिप में होने की अफवाह उड़ी थी। इस बात को लेकर शकीरा ने चुप्पी तोड़ी और बताया कि वह अपनी फैमिली पर फोकस करना चाहती है और डेटिंग में कोई इंट्रेस्ट नहीं रखती हैं।
टॉम क्रूज की मौजूदा रूमर्ड गर्लफ्रेंड एना दी अर्मास
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
अब 35 साल छोटी एक्ट्रेस से अफेयर
इन दिनों 62 साल के टॉम क्रूज 27 साल की एक्ट्रेस एना दी अर्मास को डेट कर रहे हैं। हाल ही में अपनी फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ के प्रमोशन के दौरान टॉम अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड एना दी अर्मास की तारीफ करते दिखे। टॉम क्रूज और एना को कई मौकों पर साथ देखा गया है, इसी कारण से दोनों की डेटिंग की अफवाह उड़ने लगी हैं। अप्रैल में टॉम अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ लंदन के आसपास हेलीकॉप्टर में बैठे नजर आए थे। साल की शुरुआत में भी दोनों को डिनर डेट पर देखा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।