फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MI 8: टॉम क्रूज की फिल्म भारत में पहले हुई रिलीज, हॉलीवुड मेकर्स इंडिया में कमाई के लिए आजमा रहे हैं ये तरीके

Thu, 22 May 2025 04:44 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 22 May 2025 04:44 PM IST
सार

हॉलीवुड फिल्ममेकर्स की नजर अब भारतीय सिनेमा बाजार पर है, यहां ज्यादा से ज्यादा कमाई उनकी फिल्में कर सकें इसके लिए वे नए-नए तरीके अपना रहे हैं। जानिए, ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में, जिनके जरिए हॉलीवुड फिल्ममेकर्स भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रंग जमाना चाहते हैं। 

विज्ञापन
Hollywood Movies Competition With Bollywood Movies at Indian Box Office Mission Impossible Tom Cruise
हॉलीवुड फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 8' में टॉम क्रूज - फोटो : एक्स (ट्विटर)

हॉलीवुड की सुपरहीरो वाली फिल्में भारतीय दर्शकों को पसंद आती हैं, ये फिल्में भारत में अच्छी-खासी कमाई भी कर लेती हैं। इसी बात को देखते हुए अब एक्शन जॉनर वाली हॉलीवुड फिल्में भी भारतीय दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाने की कोशिश में हैं। हाल ही में टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल’ भारत में रिलीज हुई। यह फिल्म 6 दिन में लगभग 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। आगे कुछ और हॉलीवुड फिल्में भी रिलीज होने वाली है। इन फिल्मों को लेकर भारतीय दर्शकों में क्रेज बना रहे इसके लिए हॉलीवुड फिल्ममेकर्स कुछ खास तरीके अपना रहे हैं। 


 
Hollywood Movies Competition With Bollywood Movies at Indian Box Office Mission Impossible Tom Cruise
फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

भारत में पहले रिलीज हुई फिल्म 
टॉम क्रूज जैसे हॉलीवुड सुपरस्टार की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ यूनाइटेड स्टेट्स में कल यानी 23 मई को रिलीज होगी। जबकि भारतीय दर्शकों ने यह फिल्म एक हफ्ते पहले ही देख ली, भारत में यह फिल्म 17 मई 2025 को रिलीज हुई। अमेरिका से पहले भारत में ‘मिशन इंपॉसिबल’ को रिलीज करना बताता है कि भारतीय बाजार हॉलीवुड के लिए कितना बड़ा हो चुका है। इस ट्रेंड को आगे कई और हॉलीवुड फिल्में भी लागू कर सकती हैं। 

Hollywood Movies Competition With Bollywood Movies at Indian Box Office Mission Impossible Tom Cruise
टॉम क्रूज, अवनीत कौर और जन्नत जुबैर - फोटो : इंस्टाग्राम- @jannatzubair @avneetkaur_13
इंडियन इंफ्लुएंसर से प्रमोशन 
पिछले दिनों टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल’ का एक प्रीमियर लंदन में हुआ था। इस प्रीमियर पर इंडियन इंफ्लुएंसर जन्नत जुबैर, अवनीत कौर भी पहुंचीं। इन दोनों इंफ्लुएंसर की सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में भारतीय इंफ्लुएंसर से प्रमोशन कराके ‘मिशन इंपॉसिबल’ की जानकारी को बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचाने में हॉलीवुड फिल्ममेकर्स कामयाब रहे। पहले भी मार्वल प्रोडक्शन वाले अपनी सुपरहीरो वाली फिल्मों का प्रमोशन यूट्यूबर आशीष चंचलानी से करा चुके हैं।  

ये खबर भी पढ़ें: Avneet Kaur: टॉम क्रूज के साथ अवनीत ने शेयर की तस्वीरें, यूजर्स ने किया ट्रोल; बोले- ये लड़की कौन है जो... 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hollywood Movies Competition With Bollywood Movies at Indian Box Office Mission Impossible Tom Cruise
मुफासा- द लायन किंग में शाहरुख खान ने दी अपनी आवाज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
नामी एक्टर से डबिंग
फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल’ में टॉम क्रूज के कैरेक्टर एथन हंट को डब आर्टिस्ट विराज आधव ने अपनी आवाज दी है। लेकिन कई हॉलीवुड फिल्मों में भारतीय सिनेमा के नामी एक्टर्स की आवाज सुनने को मिली है। जैसे ‘मुफासा द लायन किंग’ फिल्म में शाहरुख खान ने हिंदी वर्जन में अपनी आवाज दी, वहीं तेलुगू वर्जन में महेश बाबू ने अपनी आवाज दी थी। इन कलाकारों की आवाज की वजह से भी इस फिल्म ने अच्छी-खासी कमाई भारतीय बॉक्स ऑफिस पर की। जल्द ही ‘कराटे किड’ का नया पार्ट आएगा, इस फिल्म में जैकी चेन के किरदार को अजय देवगन अपनी आवाज दे रहे हैं।  
विज्ञापन
Hollywood Movies Competition With Bollywood Movies at Indian Box Office Mission Impossible Tom Cruise
टॉम क्रूज - फोटो : इंस्टाग्राम@tomcruise
हॉलीवुड एक्टर्स का इंडियन स्टाइल
हॉलीवुड एक्टर्स की बहुत हद तक भारतीय दर्शकों के बीच फैन फॉलोइंग है लेकिन ये लोग वक्त-वक्त पर भारतीय अंदाज में नजर आ जाते हैं, भारतीय त्योहारों को मनाते दिखते हैं। इस कारण इनकी पॉपुलैरिटी भारतीय दर्शकों में बढ़ती है। आगे चलकर पॉपुलैरिटी का फायदा फिल्मों के कलेक्शन पर भी नजर आता है। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed