फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mission Impossible 8: सोमवार को मिशन इंपॉसिबल की कमाई में लगा ब्रेक, जानिए तीसरे दिन का कलेक्शन

Mon, 19 May 2025 09:30 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 19 May 2025 09:30 PM IST
सार

Mission Impossible 8 Movie Box Office Collection Day 3: हाल ही में टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ भारत में रिलीज हुई। इस फिल्म को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर आज तीसरा दिन है। जानिए, आज इस फिल्म ने कितनी कमाई की है। 

विज्ञापन
Tom Cruise Movie Mission Impossible The Final Reckoning Box Office Collection Monday Day 3
फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

हॉलीवुड फिल्मों का क्रेज भारत में भी अच्छा-खासा है। एक बड़ा बाजार इन फिल्मों के लिए भारत में बन चुका है, इसी कारण से कई फिल्में तो भारत में पहले रिलीज हो रही हैं और विदेशों में बाद में रिलीज हो रही हैं। टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ यानी ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ भी पहले भारत में रिलीज हुई है, यह फिल्म 17 मई को भारतीय सिनेमाघरों में दिखाई गई, जबकि 23 मई को यूएस में रिलीज होगी। जानिए, टॉम क्रूज की इस फिल्म ने अब तक भारत में कितना कलेक्शन कर लिया है। 



 
Tom Cruise Movie Mission Impossible The Final Reckoning Box Office Collection Monday Day 3
फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

तीसरे दिन का कलेक्शन
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार सोमवार को यानी तीसरे दिन फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ ने लगभग 3.99 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। जबकि रविवार को यह फिल्म 17 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही थी। वहीं पहले दिन भी इस फिल्म ने 16.5 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। वीकएंड के बाद सोमवार को ज्यादातर फिल्मों का कलेक्शन कम होता है। यही कारण है कि टॉम क्रूज की फिल्म की कमाई भी सोमवार को भारत में कम हुई।  

ये खबर भी पढ़ें: Mission Impossible 8: '100 की उम्र में भी करूंगा एक्शन फिल्में', टॉम क्रूज ने इसलिए दिया बड़ा बयान 
Tom Cruise Movie Mission Impossible The Final Reckoning Box Office Collection Monday Day 3
फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म का कुल कलेक्शन 
भारत में ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ की कुल कमाई की बात की जाए तो तीसरे दिन इसने 34.49 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस फिल्म का बजट लगभग 3,300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। भारत में आने वाले दिनों में यह फिल्म अच्छा कलेक्शन कर सकती है क्योंकि अभी कोई बड़ी बॉलीवुड फिल्म रिलीज पर नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Tom Cruise Movie Mission Impossible The Final Reckoning Box Office Collection Monday Day 3
फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
कुछ दर्शकों को हो रही है निराशा 
टॉम क्रूज की फिल्म के एक्शन, ड्रामा को भारतीय दर्शक पसंद कर रहे हैं लेकिन इस फ्रैंचाइज की बाकी फिल्मों के मुकाबले यह फिल्म कमजोर दिख रही है। हाल ही में बॉलीवुड डायरेक्टर कुणाल कोहली ने फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ को उबाऊ बताया। वह सोशल मीडिया पर लिखते हैं, ‘ मिशन इंपॉसिबल फिल्म को खराब कर दिया। इसे एक उबाऊ फिल्म बनाकर रख दिया है। अब तक की सबसे बेहतरीन फ्रैंचाइजी का अंत इतना खराब रहा है। हम सबको भूलना होगा कि ये फिल्म बनी भी थी, बस बाकी एमआई फिल्मों को याद रखना चाहिए। मैं टॉम क्रूज से कहना चाहूंगा कि एक और फिल्म बनाएं। इस तरह से मिशन इंपॉसिबल को खत्म ना करें।’ कुछ ऐसी ही राय आम दर्शकों की भी इस फिल्म को लेकर बन रही है। 
विज्ञापन
Tom Cruise Movie Mission Impossible The Final Reckoning Box Office Collection Monday Day 3
फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म की ये है स्टार कास्ट
फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ में टॉम क्रूज के अलावा विंग्स रेम्स, साइमन पेग, निक ऑफरमैन, एंजेला बैसेट और हेले एटवेल जैसे एक्टर्स भी शामिल हैं। इस फिल्म को क्रिस्टोफर मैकक्वैरी ने निर्देशित किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed