फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tom Cruise: लंदन की सड़कों पर लहूलुहान हालत में दौड़ते दिखे टॉम क्रूज, मिशन इम्पॉसिबल 8 की तस्वीरें हुईं वायरल

Tue, 26 Mar 2024 07:20 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 26 Mar 2024 07:20 PM IST
विज्ञापन
Tom Cruise photos from Mission Impossible 8 Viral on Social Media read details Inside
टॉम क्रूज - फोटो : इंस्टाग्राम

टॉम क्रूज की गिनती हॉलीवुड के बड़े सितारों में होती है। दुनियाभर में उनके करोड़ों फैंस हैं। मिशन इम्पॉसिबल फ्रेंचाइजी की फिल्मों से उन्हें विश्वस्तरीय प्रसिद्धि हासिल हुई है। इस  फिल्म के पिछले सात भाग में उनकी अदाकारी को लोगों ने खूब पसंद किया है। अब वे जल्द ही मिशन इम्पॉसिबल 8 में नजर आने वाले हैं।


Bad Boys 4: सामने आया 'बैड बॉयज 4' का पहला ट्रेलर, धमाकेदार अंदाज में लौटे विल स्मिथ और मार्टिन लॉरेंस

Tom Cruise photos from Mission Impossible 8 Viral on Social Media read details Inside
टॉम क्रूज - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म में वे एक बार फिर जबर्दस्त एक्शन करते हुए दिखाई देंगे। इन दिनों वे इस फिल्म की पूरे जोर शोर से शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता को लंदन की सड़कों पर लहूलुहान हालत में दौड़ते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी कई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। माना जा रहा है कि यहां फिल्म को कोई लड़ाई का सीन शूट किया गया है।

Tom Cruise photos from Mission Impossible 8 Viral on Social Media read details Inside
टॉम क्रूज - फोटो : इंस्टाग्राम

तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रिया सामने आने लगी हैं। एक यूजर ने अपना उत्साह व्यक्त करते हुए लिखा, "लंबे बाल एथन!!!"। एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, "लंबे बालों वाला एथन वापस आ गया है।" एक अन्य ने लिखा, "इस उम्र में क्रूज का दौड़ना बहुत प्रभाव करता है।" इसके अलावा और भी बहुत से यूजर्स टॉम क्रूज की तारीफ करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tom Cruise photos from Mission Impossible 8 Viral on Social Media read details Inside
टॉम क्रूज - फोटो : इंस्टाग्राम

तस्वीरों में टॉम क्रूज को लंदन के संसद भवन के सामने देखा जा सकता है। वहीं, एक तस्वीर के बैकग्राउंड में बिग बेन भी नजर आ रहा है। टॉम क्रूज की इस फिल्म की शूटिंग पिछले कुछ समय से यूनाइटेड किंगडम में चल रही है। फिल्म का नाम मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग पार्ट टू है। 

विज्ञापन
Tom Cruise photos from Mission Impossible 8 Viral on Social Media read details Inside
मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग- पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म के पहले भाग की शूटिंग भी लंदन और उसके आसपास की गई थी। भारत में भी इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। मिशन इम्पॉसिबल 8 अगले साल मई में रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
BMCM: 'बड़े मियां छोटे मियां' के फैन हुए अर्जुन कपूर, सोशल मीडिया पर तारीफ करते हुए कही यह बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed