अनास्तासिया पोक्रेशचुक (Anastasia Pokreshchuk) यूक्रेन की मॉडल हैं और आज अपने उभरे हुए गालों और बढ़े हुए होंठों के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने अपने इस रूप को पाने के लिए न जाने कितनी सर्जरी करवाई है।
‘दुनिया में सबसे बड़े’ हैं यूक्रेन की इस मॉडल के गाल, कई बार सर्जरी करवाने के बाद बदला पूरा हुलिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
32 साल की अनास्तासिया पोक्रेशचुक ने अपने लुक को बदलने के लिए 6 साल लगा दिए। अनास्तासिया का दावा है कि सर्जरी की वजह से उसे इतने उभरे गाल मिले हैं जो दुनिया में सबसे बड़े हैं।
हाल ही में जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी थ्रो-बैक तस्वीरें साझा कीं तो फैंस देखते ही रह गए। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि वह कॉस्मेटिक सर्जरी से पहले कैसे दिखती थीं। उभरे गालों और होठों के अलावा लोगों के उनके गुलाबी बाल, कॉन्टैक्ट लेंस और ड्रैमेटिक मेकअप भी फैंस को आकर्षित करता है।
अनास्तासिया पोक्रेशचुक ने अपने चेहरे को बदलने के लिए 2,100 डॉलर या लगभग ₹ 1.5 लाख खर्च कर डाले हैं। अपनी बॉडी को उन्होंने कितना चेंज किया है, इसकी तस्वीरें भी वे लगातार इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।
हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं। फैंस का कहना है कि उन्होंने अपना पूरा चेहरा बिगाड़ लिया है। द मिरर के अनुसार, एनस्तासिया 26 साल की थी जब उसे अपना पहला फेशियल फिलर लिया।