फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zendaya Tom Holland: 'स्पाइडर मैन' स्टार्स टॉम हॉलैंड-जेंडाया मुंबई में हुए स्पॉट, इस इवेंट का होंगे हिस्सा

Fri, 31 Mar 2023 05:57 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 31 Mar 2023 05:57 PM IST
विज्ञापन
Zendaya Tom Holland Spider Man No Way Home stars arrive in Mumbai Nita Mukesh Ambani Cultural Centre launch
tom holland, zendaya - फोटो : social media

मायानगरी मुंबई के हवाई अड्डे पर आज सितारों का मेला नजर आया। जहां एक तरफ बॉलीवुड की देसी गर्ल से हॉलीवुड स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ मुंबई पहुंची। वहीं दूसरी तरफ 'स्पाइडरमैन: नो वे होम' के स्टार्स अभिनेत्री जेंडाया और टॉम हॉलैंड को भी आज मुंबई के निजी हवाई अड्डे पर स्पॉट किया गया। दोनों के भारत आने की वजह खास है। क्या है चलिए बताते हैं..  

Zendaya Tom Holland Spider Man No Way Home stars arrive in Mumbai Nita Mukesh Ambani Cultural Centre launch
Tom Holland, zendaya - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हॉलीवुड अभिनेता टॉम हॉलैंड और अभिनेत्री जेंडाया भारत में हैं। 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' के स्टार कपल ने मुंबई आते ही सारी लाइमलाइट बटोर ली है। दोनों की तस्वीरें और वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। तस्वीरों में दोनों को हवाई अड्डे से बाहर निकलते हुए दिखाया गया था। जहां टॉम हॉलैंड को टी-शर्ट, डेनिम जैकेट और पैंट पहने देखा गया, वहीं जेंडेया ने भी  कैजुअल लुक में नजर आईं। 
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: 'किसी का भाई किसी की जान' का नया गाना हुआ रिलीज, लुंगी और गमछा पहने नजर आए भाईजान

Zendaya Tom Holland Spider Man No Way Home stars arrive in Mumbai Nita Mukesh Ambani Cultural Centre launch
zendaya, Tom Holland - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

खबरों की माने तो हॉलीवुड कपल नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (नमैक) के लॉन्च इवेंट का हिस्सा बनने के लिए भारत आए हैं। नमैक कला के क्षेत्र में अपनी तरह का पहला, बहु-अनुशासनात्मक स्थान है, जिसको कलात्मक लोगों के विकास के लिए बनाया गया है। इसकी ओपनिंग आज शाम की जाएगी। 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' में संगीत, रंगमंच, ललित कला और शिल्पकारी सिखाई जाएगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Zendaya Tom Holland Spider Man No Way Home stars arrive in Mumbai Nita Mukesh Ambani Cultural Centre launch
Tom Holland - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

खास बात यह है कि टॉम हॉलैंड ने पिछले साल फरवरी में अपनी फिल्म 'अनचार्टेड' के प्रमोशन के दौरान भारत के प्रति अपने प्यार का इजहार किया था। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा था, 'मैं भारत का बहुत बड़ा फैन हूं लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि मुझे वहां जाने का कभी मौका नहीं मिला। मैं अपने भारतीय प्रशंसकों से मिलने के लिए किसी दिन भारत आना पसंद करूंगा या शायद किसी दिन वहां फिल्म की शूटिंग भी करूंगा। मैं भारत में ताज महल सहित इसके हर हिस्से को देखना पसंद करूंगा। वहां सब कुछ बहुत खूबसूरत है। मैं पूरे भारत में यात्रा करने के लिए बहुत उत्सुक हूं।' 

विज्ञापन
Zendaya Tom Holland Spider Man No Way Home stars arrive in Mumbai Nita Mukesh Ambani Cultural Centre launch
टॉम हॉलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

टॉम हॉलैंड और जेंडाया के रिश्ते की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात साल 2016 में अपनी फिल्म 'स्पाइडर-मैन: होमकमिंग' की शूटिंग के दौरान हुई थी। फिल्म की शूटिंग करते-करते दोनों करीब आए और दोस्ती हुई। दोस्ती के बाद प्यार हो गया। हॉलीवुड के इस स्टार कपल को भारत में देखकर उनके भारतीय प्रशंसक काफी खुश हैं।
Television: टीवी की ये एक्ट्रेस हो चुकी हैं घरेलू हिंसा का शिकार, एक अभिनेत्री ने दोनों शादियां में झेला दुख

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed