Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Honey Singh took a dig at Badshah rapping says Aise lyrics likhwane hai bass taqdeer ban jayegi meri
{"_id":"6711e9a06fa64e81df031971","slug":"honey-singh-took-a-dig-at-badshah-rapping-says-aise-lyrics-likhwane-hai-bass-taqdeer-ban-jayegi-meri-2024-10-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Honey Singh: 15 साल पुराने विवाद के बीच हनी सिंह ने फिर उड़ाया बादशाह का मजाक, कहा- ऐसे लिरिक्स से बनेगी तकदीर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Honey Singh: 15 साल पुराने विवाद के बीच हनी सिंह ने फिर उड़ाया बादशाह का मजाक, कहा- ऐसे लिरिक्स से बनेगी तकदीर
हनी सिंह किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह देश के मशहूर रैपर, गायक और संगीत निर्माता हैं। उन्होंने अपने गानों से लगातार लोगों का मनोरंजन किया है। भारतीय संगीत की दुनिया में रैप को लाने में उनका एक अहम योगदान रहा है। इसके अलावा हनी सिंह रैपर बादशाह के साथ अपने झगड़े को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। कथित तौर पर उनका यह झगड़ा तो खत्म हो गया था, लेकिन हनी सिंह ने एक बार फिर बादशाह पर कटाक्ष कर इसको लेकर सवाल खड़ा कर दिया है।
2 of 5
बादशाह और हनी सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
रैपर-गायक बादशाह उर्फ आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 15 में जज के तौर पर नजर आएंगे। वह पिछले साल के जज श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी के साथ शामिल होंगे, जो पैनल में वापस आ रहे हैं। एक प्रोमो में बादशाह अपने रैपिंग कौशल का प्रदर्शन करते हैं, जिसमें घोषाल और ददलानी भी शामिल होते हैं। हालांकि, यो यो हनी सिंह को गाने के बोल पसंद नहीं आए, जिसके जवाब में उन्होंने बादशाह पर कटाक्ष किया।
3 of 5
हनी सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्रोमो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए हनी सिंह ने लिखा, "ऐसे लिरिक्स लिखने हैं, बस तकदीर बन जाएगी मेरी।" उन्होंने टेक्स्ट के साथ एक हंसने वाला इमोजी भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हनी सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
इससे पहले हनी सिंह ने बादशाह के साथ अपने लंबे झगड़े पर खुलकर बात की थी और लल्लनटॉप से कहा था, "नाराजगी अपनों से होती है सर, परायों से थोड़ी ना होती है।" इसके अलावा, उन्होंने कहा कि हालांकि रफ्तार ने बादशाह की तुलना में अधिक डिस ट्रैक जारी किए हैं, फिर भी वह रफ्तार की प्रतिभा और बैकग्राउंड का सम्मान करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
हनी सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @yoyohoneysingh
हनी सिंह ने यह भी खुलकर कहा था कि वह भविष्य में कभी भी बादशाह के साथ काम नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, "अगर रफ्तार, लिल गोलू, इक्का इन तीनों के साथ काम करने का मौका मिलेगा तो मैं जरूर करूंगा, क्योंकि ये सड़कों से उठे हुए सितारे हैं।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।