सिनेमाघरों में इन दिनों साजिद नाडियाडवाला की मल्टीस्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ चल रही है और दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। फिल्म शुरुआती तीन दिनों में 87 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म में तकरीबन 18-20 ए लिस्ट स्टार्स नजर आ रहे हैं। इनमें अभिषेक बच्चन भी शामिल हैं। ऐसे में हाउसफुल 5 के जरिए अभिषेक बच्चन के खाते में एक हिट फिल्म आने की उम्मीद है। हालांकि, अभिषेक बच्चन इस फिल्म में कई स्टार्स के साथ हैं, जिनमें अक्षय कुमार और रितेश देशमुख सरीखे स्टार्स शामिल हैं। वैसे सिर्फ हाउसफुल ही नहीं, अगर अभिषेक बच्चन के करियर पर नजर डालें तो उनकी जो हिट फिल्में हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है, उनमें अभिषेक बच्चन सपोर्टिंग रोल में ही नजर आए हैं। ऐसे में अभिषेक बच्चन सिर्फ एक सपोर्टिंग एक्टर बनकर रह गए हैं। जानते हैं अभिषेक बच्चन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली प्रमुख 5 फिल्में।
Abhishek Bachchan: सपोर्टिंग एक्टर बनकर रह गए अभिषेक बच्चन, टॉप-5 फिल्मों में निभाई सहायक भूमिका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Mon, 09 Jun 2025 06:23 PM IST
सार
Abhishek Bachchan Top-5 Movie: अभिषेक बच्चन महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे होने के बावजूद एक सपोर्टिंग एक्टर बनकर रह गए हैं। उनकी टॉप-5 फिल्में इस बात का सबूत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन