फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Riteish-Genelia: लोकसभा चुनाव 2024 में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने डाला वोट, सामने आया वीडियो

Tue, 07 May 2024 11:42 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 07 May 2024 11:42 AM IST
सार

जेनेलिया और रितेश ने वोट देने के बाद पोलिंग बूथ के बाहर मीडिया से बात की। इस दौरान दोनों ने सभी से जाकर वोट करने का आग्रह किया। जेनेलिया डिसूजा ने इस दौरान कहा, 'यह बहुत महत्वपूर्ण है। यह एक महत्वपूर्ण दिन है। मतदान महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
Housefull 5 Actor Riteish Deshmukh and Genelia DSouza cast their vote in Lok Sabha Elections 2024 See Video
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा - फोटो : एएनआई

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल में से एक है। हाल ही में दोनों सितारे लोकसभा चुनाव 2024 में अपना वोट डालने के लिए महाराष्ट्र के लातूर में एक मतदान केंद्र पहुंचे। सोशल मीडिया पर दोनों की इस दौरान की तस्वीरें सामने आई हैं। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान मंगलवार को 94 निर्वाचन क्षेत्रों में हो रहा है। इसमें 10 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं। 

Housefull 5 Actor Riteish Deshmukh and Genelia DSouza cast their vote in Lok Sabha Elections 2024 See Video
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा - फोटो : एएनआई

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा वोट डालने के लिए मतदान केंद्र के अंदर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। रितेश सफेद इस दौकान सफेद कुर्ते में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, जेनेलिया पीली साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दोनों वोट डालने के लिए लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखाई दिए। 

Housefull 5 Actor Riteish Deshmukh and Genelia DSouza cast their vote in Lok Sabha Elections 2024 See Video
जेनेलिया डिसूजा - फोटो : एएनआई

जेनेलिया और रितेश ने वोट देने के बाद पोलिंग बूथ के बाहर मीडिया से बात की। इस दौरान दोनों ने सभी से जाकर वोट करने का आग्रह किया। जेनेलिया डिसूजा ने इस दौरान कहा, 'यह बहुत महत्वपूर्ण है। यह एक महत्वपूर्ण दिन है। मतदान महत्वपूर्ण है। सभी नागरिक को अवश्य जाकर मतदान करना चाहिए। मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है।' 

Kangana Ranaut: 'बिग बी के बाद अगर मैं नहीं तो कौन? खान या कपूर?', फिर अपने बयान से विवादों में फंसीं कंगना

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Housefull 5 Actor Riteish Deshmukh and Genelia DSouza cast their vote in Lok Sabha Elections 2024 See Video
रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया

रितेश देशमुख ने कहा, 'मैं अपना वोट डालने के लिए मुंबई से लातूर आया। सभी लोग अपने घरों से निकलें और वोट डालें। आज एक महत्वपूर्ण दिन है। सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए।' गौरतलब है कि रितेश और जेनेलिया 3 फरवरी 2012 को शादी के बंधन में बंधे थे। उनका पहला बेटा रियान नवंबर 2014 में और दूसरा बेटा राहिल जून 2016 में हुआ।

विज्ञापन
Housefull 5 Actor Riteish Deshmukh and Genelia DSouza cast their vote in Lok Sabha Elections 2024 See Video
रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया और बेटे के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो रितेश देशमुख जल्द ही हाउसफुल 5, दिमाखीलाल, मस्ती 4, विस्फोट, काकुडा और राजा शिवाजी में नजर आएंगे। इसके अलावा वह अजय देवगन की रेड 2 में भी शामिल हो गए हैं। वहीं, जेनेलिया देशमुख जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म 'सितारे जमीन पर' में नजर आएंगी।  

Kareena Kapoor: 'क्रू' की सफलता से खुश हैं करीना, बोलीं- अब हीरोइन भी बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed