{"_id":"6639af3f5c08e3ecf30afda3","slug":"kareena-kapoor-khan-talking-about-crew-success-said-i-am-happy-that-this-film-has-broken-barriers-2024-05-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kareena Kapoor: 'क्रू' की सफलता से खुश हैं करीना, बोलीं- अब हीरोइन भी बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kareena Kapoor: 'क्रू' की सफलता से खुश हैं करीना, बोलीं- अब हीरोइन भी बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं
Tue, 07 May 2024 11:34 AM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Tue, 07 May 2024 11:34 AM IST
विज्ञापन
करीना कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'क्रू' दुनिया भर में धमाल मचा रही है। इस फिल्म में वे तब्बू और कृति सेनन के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आई थीं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान करीना अपनी फिल्म की सफलता के अलावा फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं किओ भागीदारी पर भी बातें करती नजर आईं।
करीना कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर की फिल्म 'क्रू' साल 2024 की हिट फिल्मों में से एक फिल्म बन चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने अब तक 100 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है। करीना कपूर अपनी फिल्म की इस बॉक्स ऑफिस सफलता से काफी खुश हैं।
करीना कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर मीडिया से बातचीत के दौरान कहती हैं, 'मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि अब बॉलीवुड की अभिनेत्रियां अपने दम पर फिल्मों को हिट करवा सकती हैं। 'क्रू' की कमाई ने इस बात को साबित कर दिया है कि बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड अभिनेत्रियां भी बना सकती हैं और तोड़ भी सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
करीना कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'इस फिल्म की सफलता ने बॉलीवुड के कई स्टीरियोटाइप को तोड़ा है। अब अभिनेत्रियां भी अपने दम पर वह भी कॉमेडी फिल्म को हिट करवा सकती हैं। यह फिल्म कई मायने में लैंगिक असमानताओं को दूर करने का काम कर रही है'।
विज्ञापन
करीना कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं करीना कपूर की अगर आगामी फिल्मों की बात करें तो वे इन दिनों 'सिंघम अगेन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। करीना कपूर इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ नजर आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'सिंघम अगेन' इस साल दीवाली पर रिलीज होगी।