{"_id":"6844f5d7534ea04f120eec03","slug":"housefull-5-box-office-collection-day-2-thug-life-bhool-chuk-maaf-and-mission-impossible-earn-more-2025-06-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office: दूसरे दिन 'हाउसफुल 5' की कमाई में हुआ इजाफा, जानिए बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office: दूसरे दिन 'हाउसफुल 5' की कमाई में हुआ इजाफा, जानिए बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 08 Jun 2025 08:01 AM IST
सार
Box Office Collection: ईद के मौके पर 'हाउसफुल 5', 'ठग लाइफ', 'भूल चूक माफ' और 'मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग' जैसी फिल्मों को फायदा मिला है। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया?
विज्ञापन
1 of 5
हाउसफुल 5, भूल चूक माफ
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की अदाकारी से सजी फिल्म 'हाउसफुल 5' 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई की। दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई बहुत अच्छी रही। इसी के साथ इन दिनों सिनेमाघरों में 'ठग लाइफ', 'भूल चूक माफ' और 'मिशन इंपॉसिबल' भी चल रही है। आइए इन जानते हैं इन फिल्मों ने ईद के त्योहार के मौके पर कितनी कमाई की?
2 of 5
हाउसफुल 5
- फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो
हाउसफुल 5
'हाउसफुल 5' के रिलीज के दूसरे ही दिन ईद पड़ गई। फिल्म को ईद और शनिवार का फायदा मिला। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 24 करोड़ की कमाई की। इसके दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 30 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने दो दिनों में कुल 54 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। एक आंकड़े के मुताबिक 'हाउसफुल 5' का बजट 240 करोड़ है। इस लिहाज से फिल्म ने कमाई के लिहाज से अच्छी शुरूआत की है।
3 of 5
ठग लाइफ
- फोटो : यूट्यूब
ठग लाइफ
साउथ के सुपरस्टार कमल हासन और मणि रत्नम की जोड़ी वाली फिल्म 'ठग लाइफ' 5 जून को सिनामाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म की शुरूआत बहुत अच्छी नहीं रही। लगभग 180 करोड़ की लागत में बनी फिल्म ने पहले दिन 15 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई। शुक्रवार फिल्म ने 7.15 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने महज 7.50 करोड़ रुपये ही कमाए। इस तरह से फिल्म की टोटल कमाई 30.15 करोड़ रुपये हो चुकी है।
भूल चूक माफ
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की अदाकारी वाली फिल्म 'भूल चूक माफ' भी इन दिनों सिनेमाघरों में ठीक-ठाक चल रही है। पिछले दिनों फिल्म की कमाई में काफी गिरावट आई थी लेकिन वीकएंड के मौके पर फिल्म की कमाई में फिर से जान आई है। ओपनिंग डे पर सात करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म ने 16वें दिन एक करोड़ का कारोबार किया है। इस तरह फिल्म ने अब तक 68.07 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
विज्ञापन
5 of 5
मिशन इंपॉसिबल
- फोटो : फेसबुक
मिशन इंपॉसिबल 8
हॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग' भी इन दिनों सिनेमाघरों में लगी है। इस फिल्म के अंग्रेजी वर्जन ने 22वें दिन 1.94 करोड़ की कमाई की है। ओपनिंग डे पर 16.5 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म ने भारत में अब तक 97.22 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ये फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल' फ्रेंचाइजी की आठवीं किस्त है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।