फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: वीकेंड खत्म होते ही 'हाउसफुल 5' के साथ 'खेला', 'ठग लाइफ' भी हुई धराशायी

Tue, 17 Jun 2025 08:14 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 17 Jun 2025 08:14 AM IST
सार

Housefull 5 Vs Thug Life Collection: अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितने नोट छापे हैं, वहीं कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' के आंकड़े भी चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
housefull 5 box office collection report vs how to train your dragon vs thug life
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : IMDb

बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और हॉलीवुड तीनों इंडस्ट्रीज की बड़ी फिल्में आमने-सामने थीं, लेकिन दर्शकों का रिस्पॉन्स इन फिल्मों के लिए कुछ खास उत्साहजनक नहीं रहा। जहां 'हाउसफुल 5' ने शुरुआती दिनों में थोड़ी उम्मीद जगाई थी, वहीं अब इसकी रफ्तार धीमी होती दिख रही है। दूसरी ओर, कमल हासन की 'ठग लाइफ' दर्शकों को लुभाने में नाकाम रही है। साथ ही, हॉलीवुड की चर्चित एनिमेटेड फिल्म के लाइव-एक्शन वर्जन ने भी औसत प्रदर्शन किया है। चलिए आपको बताते हैं किस फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया है।

housefull 5 box office collection report vs how to train your dragon vs thug life
फिल्म 'हाउसफुल 5' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘हाउसफुल 5’ की चमक फीकी पड़ी
अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की प्रमुख भूमिकाओं वाली 'हाउसफुल 5' ने रिलीज के दसवें दिन यानी रविवार को 11.72 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया। शनिवार की तुलना में ये कमाई बेहतर थी, लेकिन सोमवार को फिल्म की पकड़ ढीली पड़ गई और इसने महज 4.1 करोड़ रुपये ही जुटाए। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 158.35 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें:Mannara Chopra Father Death: मनारा के पिता के निधन पर आया कजन सिस्टर का बयान, बोलीं- ये बेहद दुखद है

housefull 5 box office collection report vs how to train your dragon vs thug life
फिल्म 'हाउसफुल 5' - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म का बजट काफी हाई
फिल्म का बजट ज्यादा होने के कारण अब तक की कमाई को पूरी तरह से संतोषजनक नहीं माना जा रहा। दर्शकों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रही हैं, जिसमें कहा गया है कि फिल्म की स्क्रिप्ट कमजोर है और कॉमेडी पंच इस बार पहले जैसी पकड़ नहीं बना पाए हैं। यह 'हाउसफुल' सीरीज़ की पांचवीं फिल्म है, लेकिन ब्रांड वैल्यू के बावजूद इसकी पकड़ कमजोर साबित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
housefull 5 box office collection report vs how to train your dragon vs thug life
ठग लाइफ - फोटो : यूट्यूब

‘ठग लाइफ’ पर फैंस का भरोसा नहीं बना
कमल हासन और निर्देशक मणि रत्नम की जोड़ी ने ‘ठग लाइफ’ को लेकर बड़ी उम्मीदें पैदा की थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर नतीजे कुछ और ही कह रहे हैं। फिल्म ने अपने दूसरे रविवार को केवल 69 लाख रुपये की कमाई की, जबकि शनिवार को इसका बिजनेस 93 लाख रुपये रहा। सोमवार को फिल्म की आय गिरकर 35 लाख रुपये पर आ गई।

विज्ञापन
housefull 5 box office collection report vs how to train your dragon vs thug life
फिल्म 'ठग लाइफ' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘ठग लाइफ’ ने किया निराश
रिलीज के बारहवें दिन तक फिल्म की कुल कमाई 46.9 करोड़ रुपये ही हो सकी है, जबकि इसका बजट 200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस फिल्म की कहानी और परफॉर्मेंस को लेकर भले ही कुछ दर्शकों ने तारीफ की हो, लेकिन प्रचार और दर्शकों से जुड़ाव की कमी इसका सबसे बड़ा नुकसान साबित हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed