{"_id":"685434c9d76aa3d6c30e0812","slug":"housefull-5-day-14-box-office-collection-film-earnings-continuously-fallen-know-thursday-report-2025-06-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Housefull 5 Day 14 Collection: गिरती जा रही ‘हाउसफुल 5’ की कमाई, 14वें दिन सिर्फ इतना रहा कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Housefull 5 Day 14 Collection: गिरती जा रही ‘हाउसफुल 5’ की कमाई, 14वें दिन सिर्फ इतना रहा कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Thu, 19 Jun 2025 09:36 PM IST
सार
Housefull 5 Box Office Report: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ अभी भी दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। हालांकि, फिल्म अभी भी अपने बजट से दूर है। जानिए गुरुवार को फिल्म ने किया कितना कलेक्शन।
विज्ञापन
1 of 5
हाउसफुल 5
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। हालांकि, अब बॉक्स ऑफिस पर लगभग दो हफ्ते बिताने के बाद फिल्म की कमाई लगातार घट रही है। जानते हैं 14वें दिन गुरुवार को कैसी रही फिल्म की कमाई।
2 of 5
हाउसफुल 5
- फोटो : एक्स
गुरुवार को और घटी कमाई
‘हाउसफुल 5’ बॉक्स ऑफिस पर अब 14 दिन पूरे कर चुकी है। अब फिल्म के 14वें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। खबर लिखे जाने तक ‘हाउसफुल 5’ ने गुरुवार को 14वें दिन 2.01 करोड़ की कमाई कर ली है, जो कि बुधवार की कमाई से कम है। 13वें दिन बुधवार को फिल्म ने 3 करोड़ की कमाई की थी। ऐसे में गुरुवार को फिल्म की कमाई और भी कम हुई है। फिल्म की कुल कमाई अब तक 167.26 करोड़ तक पहुंच गई है। हालांकि, रात में फिल्म की कमाई में हो सकता है कुछ बदलाव आए।
3 of 5
हाउसफुल 5
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे शनिवार-रविवार के बाद गिर रहा कलेक्शन
24 करोड़ से बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत करने वाली ‘हाउसफुल 5’ ने अपने पहले हफ्ते 127.25 करोड़ की कमाई की थी। लेकिन दूसरे शनिवार और रविवार के बाद से फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। 14 दिन के बाद अब फिल्म का कुल कलेक्शन 167.26 करोड़ पहुंच चुका है। हालांकि, अभी भी फिल्म अपने बजट से काफी दूर है। फिल्म का बजट 225-230 करोड़ बताया जा रहा है।
पांच पार्ट वाली पहली फ्रेंचाइजी है हाउसफुल
‘हाउसफुल 5’ बॉलीवुड की पहली 5 फिल्मों वाली फ्रेंचाइजी है। इससे पहले आईं चार फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि, ‘हाउसफुल 5’ बॉक्स ऑफिस पर 167 करोड़ से अधिक की कमाई करने के बावजूद अपने बजट को निकालने में फेल होती दिख रही है। ऐसे में अगर फिल्म अपना बजट नहीं निकाल पाई तो यह सुपरहिट की श्रेणी में भी शामिल नहीं हो सकेगी।
डेढ़ दर्जन स्टार्स भी नहीं दिला पाए सफलता
'हाउसफुल 5' का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। इस बार मेकर्स ने फिल्म में डेढ़ दर्जन से भी अधिक स्टार्स को शामिल कर लिया। लेकिन फिल्म फिर भी उतनी सफलता हासिल नहीं कर पाई जितनी मेकर्स ने उम्मीद लगाई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।