फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Housefull 5 Day 5 Collection: ‘हाउसफुल 5’ के लिए मंगलमय रहा मंगलवार का दिन, पांचवें दिन जुटाए इतने रुपए

Tue, 10 Jun 2025 10:16 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 10 Jun 2025 10:16 PM IST
सार

Housefull 5 Box Office Report: शुरुआती चार दिनों में ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी ‘हाउसफुल 5’ का पांचवें दिन रहा कैसा हाल।

विज्ञापन
Housefull 5 Day 5 Box Office Collection Akshay Kumar Starrer Film Collect Good Numbers On Tuesday
हाउसफुल 5 - फोटो : सोशल मीडिया

भारत की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइजी हाउसफुल की पांचवीं फिल्म ‘हाउसफुल 5’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जानते हैं पांचवें दिन मंगलवार को फिल्म ने की कितनी कमाई।

Housefull 5 Day 5 Box Office Collection Akshay Kumar Starrer Film Collect Good Numbers On Tuesday
हाउसफुल 5 - फोटो : एक्स

पांचवें दिन भी जारी रही अच्छी कमाई
लगभग डेढ़ दर्जन से भी अधिक कलाकारों से सजी ‘हाउसफुल 5’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म शुरुआती चार दिनों में ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। अब फिल्म के पांचवें दिन का भी कलेक्शन सामने आ गया है। खबर लिखे जाने तक फिल्म ने पांचवें दिन मंगलवार को 8.45 करोड़ का कारोबार कर लिया है। जो कि वीक डेज में बुरा नहीं है। इस तरह से पांच दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 108.95 करोड़ तक पहुंच चुका है। उम्मीद है कि लेट नाइट शोज में फिल्म का कलेक्शन बढ़ सकता है।

Housefull 5 Day 5 Box Office Collection Akshay Kumar Starrer Film Collect Good Numbers On Tuesday
हाउसफुल 5 - फोटो : एक्स

100 करोड़ी बन चुकी है ‘हाउसफुल 5’
‘हाउसफुल 5’ ने शुरुआती चार दिनों में ही सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। 24 करोड़ की अच्छी ओपनिंग के बाद शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में और भी उछाल देखने को मिली। शनिवार को जहां फिल्म ने 31 करोड़ की कमाई की, तो वहीं रविवार को ये आंकड़ा बढ़कर 32.5 करोड़ पर पहुंच गया। इसके बाद सोमवार को अपने मंडे टेस्ट में भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया 13.50 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया था। अब मंगलवार को फिल्म ने 8.45 करोड़ का कारोबार करके अपनी कमाई में इजाफा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Housefull 5 Day 5 Box Office Collection Akshay Kumar Starrer Film Collect Good Numbers On Tuesday
हाउसफुल 5 - फोटो : इंस्टाग्राम

इस साल 100 करोड़ कमाने वाली बनी 5वीं फिल्म
'हाउसफुल 5' इस साल की उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो गई है, जिन्होंने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री की है। 'हाउसफुल 5' से पहले इस साल ‘सिकंदर’, ‘छावा’, ‘रेड 2’ और ‘स्काईफोर्स’ ही ऐसी फिल्में हैं जो भारत में 100 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी हैं। ‘छावा’ ने तो महज 3 दिन में ही इस आकंड़े को पीछे छोड़ दिया था।

विज्ञापन
Housefull 5 Day 5 Box Office Collection Akshay Kumar Starrer Film Collect Good Numbers On Tuesday
हाउसफुल 5 - फोटो : सोशल मीडिया
हाउसफुल फ्रेंचाइजी की है पांचवीं फिल्म 
‘हाउसफुल 5’ अपनी स्टारकास्ट को लेकर चर्चाओं में है। फिल्म में डेढ़ दर्जन से भी ज्यादा कलाकार नजर आए हैं। ‘हाउसफुल 5’ साजिद नाडियाडवाला के हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म है। इससे पहले फ्रेंचाइजी की चार फिल्में आ चुकी हैं और चारों बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं। इस फिल्म को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed