फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

HouseFull 5: ‘हाउसफुल 5’ का पहला गाना रिलीज, हनी सिंह की ‘लाल परी’ में हसीनाओं के कातिलाना मूव्स

Sat, 03 May 2025 01:03 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 03 May 2025 01:03 PM IST
सार

HouseFull 5 First Song: बॉलीवुड की सबसे मशहूर कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल 5’ का पहला गाना ‘लाल परी’ निर्माताओं द्वारा शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया।
 

विज्ञापन
HouseFull 5 first song laal pari released in yo yo honey singh and Simar Kaur voice
लाल परी - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

बॉलीवुड की सबसे मशहूर कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल 5’ का पहला गाना ‘लाल परी’ निर्माताओं द्वारा शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया। फिल्म के टीजर रिलीज के बाद से ही इससे जुड़ी अपडेट का फैंस इंतजार कर रहे थे। गाने ने प्रशंसकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। अब उन्हें इसके ट्रेलर और सिनेमाघरों में इसके रिलीज का इंतजार है।

HouseFull 5 first song laal pari released in yo yo honey singh and Simar Kaur voice
लाल परी - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

हनी सिंह और अल्फाज के बोल
इस गाने के बोल हनी सिंह और अल्फाज ने लिखे हैं और इसे हनी सिंह और सिमर कौर ने मिलकर गाया है। गाने का म्यूजिक भी हनी सिंह ने ही दिया है। 3 मई को निर्माताओं ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर गाना रिलीज किया है। रिलीज के आधे घंटे में ही इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं।


यह खबर भी पढ़ें: Karan Johar: साउथ और बॉलीवुड फिल्मों की बहस पर इस एक्टर से बोले करण जौहर, कहा- ‘आप हमें डिवाइड करते हैं…’
HouseFull 5 first song laal pari released in yo yo honey singh and Simar Kaur voice
लाल परी - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

टीजर में नजर आए 18 कलाकार
टीजर में इस बार अक्षय कुमार और रितेश देशमुख समेत फिल्म में 18 कलाकारों की टोली नजर आएगी। टीजर में इन सभी को इंट्रोड्यूस कराया गया है, जिसमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, फरदीन खान, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपदे, निकितिन धीर, रंजीत, आकाशदीप साबिर, जैकलीन फर्नांडीज, नर्गिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह और सौंदर्या शर्मा मौजूद हैं। इस बार फिल्म में सिर्फ हंसी-मजाक ही नहीं, बल्कि एक मर्डर मिस्ट्री का रोमांच भी होगा।


यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: ठंडे बस्ते में गई सलमान खान की फिल्म 'गंगा राम', फैंस की नाराजगी बनी वजह?
विज्ञापन
विज्ञापन
HouseFull 5 first song laal pari released in yo yo honey singh and Simar Kaur voice
लाल परी - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

इस बार सिर्फ कॉमेडी नहीं
‘हाउसफुल 5’ में इस बार दर्शकों को सिर्फ कॉमेडी ही नहीं, बल्कि उसके साथ मर्डर मिस्ट्री भी देखने को मिलेगी। फिल्म की कहानी एक क्रूज शिप पर आधारित है, टीजर से संकेत मिलता है कि क्रूज पर मौजूद हर किरदार इस मर्डर का संदिग्ध हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक संजय दत्त और जैकी श्रॉफ पुलिस अधिकारियों की भूमिका में नजर आ सकते हैं जो इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश करेंगे। हालांकि, फिल्म के पहले गाने में अक्षय कुमार को चतुराई से सभी का हाथ चेक करते हुए भी देखा जा सकता है।

विज्ञापन
HouseFull 5 first song laal pari released in yo yo honey singh and Simar Kaur voice
लाल परी - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

कब होगी फिल्म रिलीज?
टीजर के साथ ही फिल्म के रिलीज की भी घोषणा कर दी गई है। फिल्म साजिद नाडियाडवाला की कंपनी नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है। साजिद इस फ्रेंचाइजी के साथ शुरू से जुड़े रहे हैं और हर बार दर्शकों के लिए कुछ नया लेकर आए हैं। फिल्म का निर्देशन तरुण मानसुखानी ने किया है, जिन्हें ‘दोस्ताना’ के लिए जाना जाता है। यह फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed