फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: मुनाफा छोड़िए, अब लागत निकालने पर आ गई बात, जानें 'हाउसफुल 5' और 'ठग लाइफ' का टोटल कलेक्शन

Thu, 19 Jun 2025 07:39 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 19 Jun 2025 07:39 AM IST
सार

Housefull 5 vs Thug Life Box Office Collection: 'हाउसफुल 5' और 'ठग लाइफ' दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत निकालने के लिए संघर्ष कर रही हैं। आइए जानते हैं फिल्मों के लिए बुधवार का दिन कैसा रहा।

विज्ञापन
Housefull 5 Thug Life and how to train your dragon Box Office Collection
हाउसफुल 5, ठग लाइफ - फोटो : यूट्यूब

सिनेमाघरों में इन दिनों बॉलीवुड फिल्म 'हाउसफुल 5', साउथ की फिल्म 'ठग लाइफ' और हॉलीवुड फिल्म 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन' लगी है। 'हाउसफुल 5' की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं 'ठग लाइफ' को दर्शकों ने नकार दिया है। दोनों ही फिल्मों के लिए लागत निकालनी मुश्किल हो रही है। 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन' फिल्म दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में कामयाब हो रही है। आइए जानते हैं बुधवार का दिन फिल्मों के लिए कैसा रहा?

Housefull 5 Thug Life and how to train your dragon Box Office Collection
हाउसफुल 5 - फोटो : यूट्यूब

हाउसफुल 5
अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख की अदाकारी से सजी फिल्म 'हाउसफुल 5' को बहुत ही धूमधाम से रिलीज किया गया था। फिल्म से काफी उम्मीदें थीं लेकिन कुछ ही दिनों बाद उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। फिल्म की कमाई 13वें दिन बेहद कम हो गई। 13वें दिन यानी बुधवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तीन करोड़ रुपये का कारोबार किया है। मंगलवार को फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये कमाए थे। इससे पहले सोमवार को फिल्म की कमाई 3.75 करोड़ रुपये रही थी। इस तरह से अगर देखा जाए तो 'हाउसफुल 5' ने अब तक 165.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Housefull 5 Thug Life and how to train your dragon Box Office Collection
हाउसफुल 5 - फोटो : सोशल मीडिया

बजट निकालने के लिए संघर्ष
अच्छी बात यह है कि 'हाउसफुल 5' 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में कामयाब हो गई है। ओपनिंग डे पर 24 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली फिल्म ने पहले हफ्ते में 127.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई (32.5 करोड़ रुपये) पहले रविवार को की थी। बताया जाता है कि 'हाउसफुल 5' का बजट 225 करोड़ रुपये है। जानकार मानते हैं कि जिस तरह से फिल्म की कमाई हो रही है, उससे लगता नहीं कि फिल्म अपना बजट जल्दी निकाल पाएगी।

यह खबर भी पढ़ें: TV Actresses: संजीदा शेख से लेकर निया शर्मा तक ये एक्ट्रेसेस ओटीटी में पहुंचकर हुईं बोल्ड, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Housefull 5 Thug Life and how to train your dragon Box Office Collection
ठग लाइफ - फोटो : यूट्यूब

ठग लाइफ
कमल हासन की फिल्म 'ठगल लाइफ' का भी वही हाल है। यह फिल्म भी अपना बजट निकालने के लिए मशक्कत कर रही है। फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये है। 14वें दिन फिल्म की कमाई 25 लाख रुपये की हुई है। फिल्म ने अब तक 47.45 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म को देखने के बाद दर्शकों ने कहा था कि फिल्म में कमल हासन की अदाकारी अच्छी थी लेकिन इसकी कहानी कमजोर थी। फिल्म में मणि रत्नम का जादू भी नहीं चल पाया था।

विज्ञापन
Housefull 5 Thug Life and how to train your dragon Box Office Collection
हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन - फोटो : IMDb

हाउ टू ड्रेन योर ड्रैगन
हॉलीवुड फिल्म 'हाउ टू ड्रेन योर ड्रैगन' 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरूआत से ही फिल्म की कमाई औसत रही थी। छठें दिन तक फिल्म की कमाई लाखों में आ गई है। पहले दिन फिल्म ने 2.15 करोड़ का कारोबार किया था। पहले रविवार को फिल्म की कमाई 4.5 करोड़ रुपये रही थी। बुधवार को फिल्म ने सिर्फ 91 लाख रुपये का कारोबार किया। इस तरह से फिल्म ने अब तक 14.36 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई 'हाउ टू ड्रेन योर ड्रैगन' का लाइव एक्शन वर्जन है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed