फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: 'हाउसफुल 5' से लेकर 'ठग लाइफ' तक बजट निकालने को तरसीं, मंगलवार को कैसी रही फिल्मों की कमाई?

Wed, 18 Jun 2025 07:42 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 18 Jun 2025 07:42 AM IST
सार

Housefull 5 Vs Thug Life Collection: मंगलवार का दिन फिल्मों की कमाई के लिहाज से बहुत अच्छा नहीं रहा। इस दिन बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड सभी फिल्मों का हाल बेहाल रहा। 

विज्ञापन
Housefull 5 Thug Life and How To Train Your Dragon Box Office Collection on Tuesday
हाउसफुल 5, ठग लाइफ, हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन - फोटो : यूट्यूब

सिनेमाघरों में इन दिनों बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई फिल्में लगी हैं लेकिन कोई भी फिल्म ऐसी नहीं है जो दर्शकों को पूरे जोश के साथ अपनी तरफ बुला सके। अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' बहुत उम्मीदों के साथ रिलीज हुई थी लेकिन अब इसकी कमाई में गिरावट देखी जा रही है। इसी तरह से कमल हासन की 'ठग लाइफ' भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही है। हॉलीवुड फिल्म 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन' की बात करें तो उसकी भी कमाई कुछ खास नहीं है। ऐसे में आइए जानते हैं फिल्मों के लिए मंगलवार का दिन कैसा रहा?

Housefull 5 Thug Life and How To Train Your Dragon Box Office Collection on Tuesday
हाउसफुल 5 - फोटो : यूट्यूब

'हाउसफुल 5'
'हाउसफुल 5' ने दूसरे रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 11.5 करोड़ का कारोबार किया लेकिन सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखी गई। इस दिन फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये ही कमाए। इसके दूसरे दिन यानी मंगलवार को इसकी कमाई में मामूली उछाल आया और फिल्म की कमाई 4.15 करोड़ रुपये हो गई। इस तरह से देखा जाए तो 'हाउसफुल 5' की अब तक की कमाई 162.15 करोड़ रुपये हो गई है। 

Housefull 5 Thug Life and How To Train Your Dragon Box Office Collection on Tuesday
हाउसफुल 5 - फोटो : एक्स

बड़ा है 'हाउसफुल 5' का बजट
आपको बता दें कि 'हाउसफुल 5' का बजट लगभग 225 करोड़ रुपये है। ऐसे में जिस तरह से फिल्म की कमाई हो रही है इसे काफी नहीं माना जा रहा है। जानकार मानते हैं कि अगर फिल्म की कमाई इसी रफ्तार से होती रही तो इसे अपना बजट निकालने में पापड़ बेलने पड़ेंगे। यह फिल्म 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त है। फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख जैसे कलाकार हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Swara Bhaskar: फलस्तीन का समर्थन कर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं स्वरा भास्कर, कहा- पहलगाम के लिए तो नहीं किया

विज्ञापन
विज्ञापन
Housefull 5 Thug Life and How To Train Your Dragon Box Office Collection on Tuesday
ठग लाइफ - फोटो : यूट्यूब

'ठग लाइफ'
कमल हासन और मणि रत्नम की जोड़ी वाली फिल्म 'ठग लाइफ' से काफी उम्मीदें थीं लेकिन फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही है। अंदाजा लगाया जा रहा था कि फिल्म को विवाद का फायदा मिलेगा लेकिन ऐसा कुछ होता नहीं दिखा। ओपनिंग डे पर 15.5 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली फिल्म 'ठग लाइफ' ने मंगलवार को महज 25 लाख रुपये का कारोबार किया। इस फिल्म ने अब तक 47.15 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

विज्ञापन
Housefull 5 Thug Life and How To Train Your Dragon Box Office Collection on Tuesday
हॉलीवुड फिल्म ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन
हॉलीवुड फिल्म 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। फिल्म ने मंगलवार को 1.33 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इससे पहले दिन इसने 1.4 करोड़ और रविवार को फिल्म की कमाई 4.5 करोड़ रही थी। 13 मई को रिलीज हुई फिल्म ने अब तक 13.38 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन' लाइव एक्शन वर्जन है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed