{"_id":"689ebbad77debbc2e90fba0a","slug":"how-sholay-cast-appears-after-50-years-its-release-2025-08-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sholay Cast: 50 साल बाद अब कैसी दिखती है 'शोले' की कास्ट? देखें धर्मेंद्र से लेकर हेमा मालिनी की तस्वीरें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sholay Cast: 50 साल बाद अब कैसी दिखती है 'शोले' की कास्ट? देखें धर्मेंद्र से लेकर हेमा मालिनी की तस्वीरें
Fri, 15 Aug 2025 10:16 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 15 Aug 2025 10:16 AM IST
सार
Sholay Cast After 50 Years: फिल्म 'शोले' को रिलीज हुए आज 50 साल हो चुके हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि अब 'शोले' फिल्म की कास्ट किस तरह दिखती है।
विज्ञापन
शोले स्टार कास्ट
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की अदाकारी वाली फिल्म 'शोले' 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक साबित हुई। लगभग 2.5 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 350 करोड़ रुपये की कमाई की थी। आज फिल्म के 50 वर्ष पूरे होने पर हम आपको बता रहे हैं कि इस फिल्म में किरदार निभाने वाले आज किस तरह दिखते हैं।
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
फिल्म 'शोले' में अमिताभ बच्चन ने जय का किरदार निभाया था। अमिताभ बच्चन जब शोले में अभिनय कर रहे थे तब उनकी उम्र 32 साल थी। आज वह 82 साल के हो चुके हैं। इस फिल्म में काम करने से पहले अमिताभ 30 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके थे। 'शोले' में काम करने के बाद उनके करियर में उछाल आया। आज वह सदी के महानायक कहे जाते हैं।

धर्मेंद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र
फिल्म 'शोले' में धर्मेंद्र ने वीरू का किरदार निभाया था। वह उस वक्त 39 साल के थे। आज धर्मेंद्र 89 साल के हो चुके हैं। शोले में अभिनय करने से पहले धर्मेंद्र 80 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके थे। फिल्म 'शोले' के बाद उन्हें हिंदी सिनेमा में एक नई पहचान मिली। अपने करियर में उन्होंने लगभग 300 फिल्मों में अभिनय किया। धर्मेंद्र के दो बेटे सनी देओल और बॉबी देओल हैं। दोनों बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं।

हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
हेमा मालिनी
फिल्म 'शोले' में हेमा मालिनी ने बसंती का किरदार निभाया था। उस वक्त हेमा मालिनी 26 साल की थीं। आज हेमा मालिनी की उम्र 76 साल है। उन्होंने जब 'शोले' में काम किया था उससे पहले वह लगभग 40 फिल्मों में काम कर चुकी थीं। 'शोले' में अभिनय करने के बाद वह बसंती के नाम से मशहूर हो गईं। हिंदी सिनेमा में उन्होंने लगभग 100 फिल्मों में काम किया। आज वह इंडस्ट्री की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में शामिल हैं।

अमजद खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अमजद खान
अमजद खान ने फिल्म 'शोले' में गब्बर का किरदार निभाया था। फिल्म में यह किरदार काफी दमदार था। उन्होंने फिल्म में एक डाकू का किरदार निभाया था जो आज भी यादगार है। साल 1992 में अमजद खान का 51 साल की उम्र में निधन हो गया। 'शोले' के बाद उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया।
यह खबर भी पढ़ें: Actors As Freedom Fighters: आमिर खान से लेकर अजय देवगन तक, इन सितारों ने निभाया स्वतंत्रता सेनानियों का किरदार