{"_id":"685048feaf7dd06e3c0da74b","slug":"how-to-train-your-dragon-box-office-cellection-day-4-hollywood-film-total-collection-2025-06-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"How To Train Your Dragon Box Office: वीकएंड के बाद कमजोर हुई 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन', चौथे दिन का कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
How To Train Your Dragon Box Office: वीकएंड के बाद कमजोर हुई 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन', चौथे दिन का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 16 Jun 2025 10:10 PM IST
सार
How To Train Your Dragon Box Office Collection Day 4: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन' भारत में कमाई के मामले में काफी कमजोर साबित हुई है। आइए जानते हैं चौथे दिन का कलेक्शन।
विज्ञापन
1 of 5
हाउ टू ड्रेन योर ड्रैगन
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भरत में इन दिनों कई बॉलीवुड फिल्में लगी हैं। ऐसे में 13 जून को हॉलीवुड फिल्म 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन' भी रिलीज हुई है। बाकी फिल्मों के साथ यह फिल्म भी ठीक-ठाक कमाई कर रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर कम कमाई की। इसके बाद इसकी कमाई में उछाल आया। अब फिल्म की कमाई में दोबारा गिरावट आई है। आइए जानते हैं फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन।
2 of 5
हाउ टू ड्रेन योर ड्रैगन
- फोटो : यूट्यूब
'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन' का चौथे दिन का कलेक्शन
शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन' ने ओपनिंग डे पर 2.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। शनिवार को फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ और फिल्म ने चार करोड़ रुपये का करोबार कर लिया। इसके बाद फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला। रविवार के दिन फिल्म ने 4.5 करोड़ रुपये अपनी झोली में डाले। आज सोमवार को फिल्म की कमाई में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म ने खबर लिखे जाने तक एक करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस तरह से इस फिल्म ने भारत में अब तक 11.65 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।न
3 of 5
हाउ टू ड्रेन योर ड्रैगन
- फोटो : यूट्यूब
'मिशन इंपॉसिबल 8' से मुकाबला
इससे पहले भारत में टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 8' रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने भारत में अच्छी कमाई की। फिल्म ने पहले ही दिन 16.5 करोड़ रुपये कमा लिए थे। इस फिल्म ने भारत में लगभग एक महीने में 100 करोड़ रुपये कमा लिए। इस तरह से देखें तो मिशन इंपॉसिबल 8 ने हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन के मुकाबले अच्छी कमाई की है।
हॉलीवुड फिल्म ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन' की कहानी
फिल्म में दिखाया गया है कि एक बच्चे को अनोखा ड्रैगन मिलता है। वह उसे ट्रेन करता है। उसकी सवारी करता है। एक बड़ा ड्रैगन जब उसके इलाके पर कब्जा करता है तो वह लड़का अपने छोटे ड्रैगन की मदद से अपने इलाके की रक्षा करता है। फिल्म के सीन काफी अच्छे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
हॉलीवुड फिल्म ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म के कलाकार
फिल्म 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगिन' में मेसन थेम्स ने लीड रोल निभाया है। वहीं जेरार्ड जेम्स बटलर, निक फ्रॉस्ट, ग्रेबिल होवेल जैसे कई नामी हॉलीवुड कलाकार भी फिल्म में नजर आए। फिल्म को डीन डेब्लोइस द्वारा निर्देशित किया गया है। यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई एनिमेटेड फिल्म 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन' का लाइव एक्शन वर्जन है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।