ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर 'फाइटर' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी है। गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने शानदार शुरुआत की। फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं, साथ ही समीक्षकों ने भी इसे सराहा है। फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गानों को भी खूब पसंद किया जा रहा है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का देशभक्ति गीत 'मिट्टी' आधिकारिक तौर पर रिलीज किया, जिसके बाद इस गाने को लेकर फैंस की जबर्दस्त प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
Fighter: फाइटर का चर्चित देशभक्ति गीत 'मिट्टी' का ऑफिशियल वीडियो जारी, फैंस की इमोशनल प्रतिक्रिया आई सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, 'फाइटर' फिल्म के साथ-साथ दर्शकों के बीच इसके गानों को भी काफी पसंद किया जा रहा है, जिसको देखते हुए गुरुवार को मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर फिल्म का देशभक्ति गीत 'मिट्टी' का संगीत वीडियो जारी कर दिया है। यह गीत लोगों में देशभक्ति की गहरी भावना पैदा कर रही है। इस गाने को म्यूजिक कंपोजर और सिंगर विशाल-शेखर की जोड़ी ने तैयार किया है, जो दर्शकों के दिल में जगह बनाने में कामयाब रही।
फिल्म में यह गाना उस दौरान प्रदर्शित होता है, जब भारतीय सेना के कई जवान विनाशकारी हमले में शहीद हो जाते हैं। इस गाने के जरिए मुख्य कलाकारों की भावना को दिखाया गया है, जिसमें ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर समेत अन्य कलाकार शामिल हैं। यह गाना उन शहीदों के लिए एक भावभीनी श्रद्धांजलि है, जो राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देते हैं। गीत को मूल रूप से वंदे मातरम की प्रस्तुति के साथ बुना गया है।
Priyanka-Nick: प्रियंका-निक ने इस वजह से खाली किया अपना लॉस एंजिल्स वाला घर, विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज
इस गाने की रिलीज के बाद से यूट्यूब पर फैंस की जबर्दस्त प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। एक फैन ने लिखा, 'ये गीत दिल को छूने वाला है'। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'फाइटर से ये मेरा सबसे पसंदीदा गीत है'। वहीं, एक और यूजर ने अपना अनुभव साझा करते हुए लिखा की, 'मेरा दोस्त इस गाने के दौरान थिएटर में रोने लगा था, क्योंकि उसके पिता सेना से रिटायर्ड हैं'।
Mahesh Bhatt: राहा को मीडिया से मिलवाने के बेटी-दामाद के फैसले पर महेश भट्ट ने दी प्रतिक्रिया, बोले- मैं हैरान था
इसके अलावा कई और फैंस ने भी इस गाने को लेकर कमेंट किया। एक अन्य फैन ने लिखा, 'जब मैंने इस गाने को फिल्म में देखा तो मेरी आंखों में आंसू आ गए'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाली भारतीय सेना को सलाम। ऐसी फिल्में हमें उनके बलिदान की याद दिलाती हैं'।
Kalki 2898 AD: प्रभास की कल्कि 2898 एडी में खास भूमिका निभाएंगे जूनियर एनटीआर-नानी? गर्म हुआ अफवाहों का बाजार