Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
hrithik roshan film war 2 shooting postponed jr NTR went out for holiday with family ahead of devara release
{"_id":"66c57c7229b6376fc907c42f","slug":"hrithik-roshan-film-war-2-shooting-postponed-jr-ntr-went-out-for-holiday-with-family-ahead-of-devara-release-2024-08-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"War 2: आगे खिसका 'वॉर 2' का शूटिंग शेड्यूल, मौके का फायदा उठा परिवार के साथ छुट्टी मनाने निकले जूनियर एनटीआर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
War 2: आगे खिसका 'वॉर 2' का शूटिंग शेड्यूल, मौके का फायदा उठा परिवार के साथ छुट्टी मनाने निकले जूनियर एनटीआर
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'देवरा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं दूसरी ओर वे बॉलीवुड फिल्म 'वॉर 2' को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ इस फिल्म में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग वे पहले ही शुरू कर चुके हैं। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म के जरिए पहली बार जूनियर एनटीआर अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ काम करेंगे। वहीं, अब फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आ रही है।
2 of 5
जूनियर एनटीआर
- फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr
फिल्म की टीम शूटिंग में व्यस्त है, लेकिन अब इसकी शूटिंग थमने की खबर आ रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर चर्चा है कि कल यानी 22 अगस्त को हैदराबाद में एक विशेष कार्यक्रम शुरू होना था, लेकिन अंतिम समय में इसे रद्द कर दिया गया। इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फिल्म की शूटिंग कुछ समय के लिए रुक गई है।
3 of 5
जूनियर एनटीआर
- फोटो : इंस्टाग्राम: @jrntr
शूटिंग स्थगित होने के कारण एनटीआर ने कुछ समय निकाला और अपनी पत्नी के साथ विदेश में एक छोटी छुट्टी मनाने चले गए। खबरों के अनुसार जल्द ही एक नया शेड्यूल शुरू होगा और कुछ क्रेजी एक्शन एपिसोड आरएफसी में शूट किए जाएंगे। वहीं दूसरी तरह खबरें हैं कि जूनियर एनटीआर अक्तूबर में दोबारा शूटिंग शुरू करेंगे। 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी हैं, जो फिल्म में एक्शन करती दिखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जूनियर एनटीआर
- फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr
ऋतिक और कियारा अपने एंट्री सीन्स की शूटिंग कर चुके हैं। 'वॉर 2' वाईआरएफ द्वारा बनाई गई स्पाई दुनिया की छठी फिल्म होगी। इससे पहले आई फिल्मों में एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है , वॉर, पठान और टाइगर 3 शामिल हैं। यह फिल्म अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित है। फिल्म में जूनियर एनटीआर खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म भारत के स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त, 2025 को बड़े पर्दे पर आने वाली है।
विज्ञापन
5 of 5
जूनियर एनटीआर
- फोटो : इंस्टाग्राम: @jrntr
वहीं जूनियर एनटीआर की आगामी फिल्म के बारे में बात करें तो वे 'देवरा' के निर्माण में भी व्यस्त हैं। हाल ही में फिल्म से नया गाना जारी हुआ था, जिसमें वे अभिनेत्री जान्हवी कपूर के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आए थे। वहीं फिल्म में अभिनेता के लिए ओपनिंग सॉन्ग भी फिल्माया जा रहा है। यह फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।