हाल ही में, एक स्कूल परिसर में दो चार साल की लड़कियों के साथ उनके स्कूल के पुरुष सफाई कर्मचारी द्वारा यौन उत्पीड़न की खबर के कारण बदलापुर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ है। आज सुबह से ही प्रदर्शनकारी न्याय की मांग और अपराधी को सजा दिलाने के लिए उमड़ पड़े हैं। अब रितेश देशमुख ने भी इस खबर पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है और छत्रपति शिवाजी महाराज के कानून की मांग की है।
Badlapur Case: बच्चियों से दरिंदगी पर भड़के रितेश देशमुख, अभिनेता ने की छत्रपति शिवाजी महाराज के कानून की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रितेश देशमुख ने अपने एक्स हैंडल पर इस अपराध के खिलाफ आवाज उठाई और अपराधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अभिनेता ने एक अभिभावक के रूप में अपनी चिंता जताते हुए कहा कि स्कूल बच्चों के लिए उनके घरों की तरह ही सुरक्षित स्थान होना चाहिए। रितेश ने यह भी कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज अपने समय में ऐसे अपराधियों को कैसे दंडित करते थे और आगे ऐसे कानूनों को वापस लागू करने की मांग करते हैं।
रितेश ने लिखा, ''एक अभिभावक के तौर पर मैं बेहद निराश, दुखी और गुस्से से भरा हुआ हूं। स्कूल के पुरुष सफाई कर्मचारी ने दो 4 साल की लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न किया। स्कूलों को बच्चों के लिए उनके अपने घर जितना ही सुरक्षित स्थान माना जाता है।"
अभिनेता ने आगे लिखा, "इस राक्षस को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। छत्रपति शिवाजी महाराज ने अपने समय में दोषियों को वह दिया जिसके वे हकदार थे - चौरंग- हमें इन कानूनों को फिर से लागू करने की जरूरत है।"
As a parent am absolutely disgusted, pained and raging with anger!!
Two 4 year old girls were sexually assaulted by the male cleaning staff member of the school. Schools are supposed to be as safe a place for kids as their own homes. Harshest punishment needs to be given to this…
आरोपी की पहचान अक्षय शिंदे के रूप में हुई है, जिस पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत आरोप लगाया गया है। उसे 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था और उसके खिलाफ दर्ज शिकायत में कहा गया था कि उसने स्कूल के शौचालय में लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार किया।
Bobby Deol: बॉलीवुड में आना चाहते हैं बॉबी देओल के बेटे आर्यमन-धरम, एक्टर ने कहा- मेरे बच्चे हिंदी बोलते हैं