फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bobby Deol: बॉलीवुड में आना चाहते हैं बॉबी देओल के बेटे आर्यमन-धरम, एक्टर ने कहा- मेरे बच्चे हिंदी बोलते हैं

Wed, 21 Aug 2024 10:07 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 21 Aug 2024 10:07 AM IST
सार

बॉबी देओल ने खुलासा किया कि उनके दोनों बेटे आर्यमन और धरम देओल अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए उत्सुक हैं। बॉबी ने अपने बच्चों को दिए जाने वाले मार्गदर्शन के बारे में भी खुलकर बात की।

विज्ञापन
Kanguva Bobby Deol Reveals His Sons Aryaman Dharam Wants to join Bollywood I keep discussing things with them
बॉबी देओल और आर्यमन देओल - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल 'एनिमल' के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। जल्द ही वह साउथ फिल्म 'कंगुवा' में दिखाई देंगे। हाल ही में अभिनेता ने अपने बच्चों की इंडस्ट्री में शामिल होने की इच्छा के बारे में बताया है। उन्होंने खुलासा किया कि उनके दोनों बेटे आर्यमन और धरम देओल अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए उत्सुक हैं। बॉबी ने अपने बच्चों को दिए जाने वाले मार्गदर्शन के बारे में भी खुलकर बात की।

Kanguva Bobby Deol Reveals His Sons Aryaman Dharam Wants to join Bollywood I keep discussing things with them
बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉबी देओल ने बताया कि वह अक्सर अपने बच्चों के साथ इंडस्ट्री को लेकर बात करते हैं। वह उन्हें आगे आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। अभिनेता ने हाल ही में एक बातचीत में बताया, 'मेरे दोनों बच्चे इस इंडस्ट्री में आना चाहते हैं। इसलिए मैं उनके साथ चीजों पर चर्चा करता रहता हूं। मैंने हमेशा ये सुनिश्चित किया है कि वे हमारी संस्कृति से अधिक जुड़े रहें।' 

Kanguva Bobby Deol Reveals His Sons Aryaman Dharam Wants to join Bollywood I keep discussing things with them
बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhaniambobbydeol

उन्होंने आगे कहा, 'हिंदी में बोलना कुछ ऐसा है, जिसे मैंने हमेशा प्राथमिकता दी है। मेरे बच्चे हिंदी बोलते हैं, जो वास्तव में महत्वपूर्ण है। क्योंकि अगर आप हिंदी सिनेमा में अभिनेता बनना चाहते हैं, तो यह आवश्यक है।' अभिनेता ने नए पहलुओं की खोज करने के बारे में भी उत्साह जताते हुए कहा, 'अब चीजें बदल गई हैं। मैं हरियाणवी लहजे और अपने कम्फर्ट जोन से बाहर की अन्य चीजें करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। यह सब करना मजेदार है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanguva Bobby Deol Reveals His Sons Aryaman Dharam Wants to join Bollywood I keep discussing things with them
बॉबी देओल - फोटो : PTI

इस दौरान अभिनेता से पूछा गया कि क्या उनके बच्चों को उनका समर्थन मिलने से वह ज्यादा आत्मविश्वासी या नर्वस महसूस करते हैं। इस पर बॉबी ने कहा, 'मेरे उनके पिता होने से कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं उन्हें गाइड कर सकता। मैं उन्हें गाइड कर सकता हूं। मगर इंडस्ट्री में जगह बनाना मुश्किल है। सिर्फ, एक्टर्स के लिए ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में लोग अक्सर इस बारे में बात करते हैं।'

विज्ञापन
Kanguva Bobby Deol Reveals His Sons Aryaman Dharam Wants to join Bollywood I keep discussing things with them
कंगुवा - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल जल्द ही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कंगुवा' में दिखाई देंगे। फिल्म में अपनी भूमिका के लिए वह खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसमें वह खतरनाक विलेन के किरदार में नजर आएंगे। ये फिल्म इसी साल 10 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

The Crow: 'द क्रो' के सेट पर असली बंदूक लाने की थी मनाही, 31 साल पहले गोली चलने से हो गई थी इस अभिनेता की मौत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed