सब्सक्राइब करें

25 Years Of Hrithik Roshan: इसी महीने पूरे होंगे ऋतिक रोशन के परदे पर 25 साल, मंगलवार को मुंबई में मेगा पार्टी

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 04 Jan 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan invites his near and dear ones for a party to celebrate his 25 years in Hindi Cinema
'कहो ना प्यार है' फिल्म का पोस्टर और फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गुड्डू के नाम से मशहूर प्रसिद्ध अभिनेता, निर्माता, निर्देशक राकेश रोशन ने अपने बेटे का नाम जब डुग्गू रखा होगा तो उन्हें भी क्या ही पता होगा कि ये लड़का बड़ा होकर रोशन परिवार के नाम की डुगडुगी पूरी दुनिया में फिर से बजा आएगा। 25 साल पहले 14 जनवरी को एक नई फिल्म रिलीज हुई, ‘कहो ना प्यार है’ और शाम होते होते पूरी फिल्म इंडस्ट्री को पता चल गया कि हिंदी सिनेमा के सितारों की महफिल में एक नए स्टार का तराना गूंज चुका है। इस तराने की गूंज के सिल्वर जुबली साल का जश्न यहां मंगलवार को जुहू में होने जा रहा है।

Trending Videos
Hrithik Roshan invites his near and dear ones for a party to celebrate his 25 years in Hindi Cinema
कहो ना प्यार है - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऋतिक रोशन ने बतौर बाल कलाकार अपने नाना निर्माता, निर्देशक जे ओम प्रकाश की फिल्मों ‘आशा’, ‘आपके दीवाने’ और ‘आसपास’ में काम किया है। बड़े हुए तो नाना ने उन्हें पापा के साथ फिल्म ‘भगवान दादा’ में लिया जिसमें उन्होंने पहली बार अपनी मार्शल आर्ट्स के हाथ दिखाए। फिर ऋतिक ने लंबा समय ‘किंग अंकल’, ‘कोयला’ और ‘करण अर्जुन’ जैसी फिल्मों के सेट पर बतौर सहायक निर्देशक बिताया। शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सितारों को चाय भी पिलाई और इंतजार किया बड़े परदे पर बतौर हीरो अपनी पारी का।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan invites his near and dear ones for a party to celebrate his 25 years in Hindi Cinema
कहो ना प्यार है - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साल 2000 की मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी के दिन हिंदी सिनेमा का वह मिथक टूटा जिसके मुताबिक साल के दूसरे शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्म हिट हो जाए तो ये बड़ी बात होती है। अपने बेटे ऋतिक रोशन को पिता राकेश रोशन ने इसी दिन बड़े परदे पर लॉन्च किया फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से। अमिषा पटेल, अनुपम खेर, दलीप ताहिल, मोहनीश बहल, व्रजेश हीरजी और हेमंत पांडे जैसे कलाकारों ने हनी ईरानी और जीतेंद्र (रवि कपूर) की इस कहानी में जो करिश्मे दिखाए, उसके चर्चे आज तक होते हैं।

Hrithik Roshan invites his near and dear ones for a party to celebrate his 25 years in Hindi Cinema
कहो ना प्यार है - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस फिल्म की कामयाबी और बतौर हीरो अपनी फिल्म यात्रा के 25 साल ऋतिक रोशन उन सारे फिल्म पत्रकारों के साथ मनाने जा रहे हैं, जिन्होंने उनकी फिल्मों के बारे में लगातार लिखा है, उनकी फिल्मों की सराहना और आलोचनाएं, दोनों की हैं और जिन्होंने डुग्गू को हिंदी सिनेमा का एक सुपरस्टार का तमगा दिया। इस जश्न के निमंत्रण पत्र शनिवार शाम से ही बंटने शुरू हो गए हैं। राकेश रोशन की कंपनी फिल्म क्राफ्ट की तरफ से ये आयोजन होगा और ऋतिक रोशन की कंपनी एचआरएक्स इसकी पूरी देखरेख करेगी।

विज्ञापन
Hrithik Roshan invites his near and dear ones for a party to celebrate his 25 years in Hindi Cinema
कहो ना प्यार है - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिर्फ 10 करोड़ रुपये में बनी फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ ने अपनी लागत से आठ गुने से भी ज्यादा का कारोबार करके उस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म का दर्जा पाया था। साल की ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही। फिल्म में ऋतिक रोशन के डांस ने उस दौर के बच्चों और किशोरों को सबसे ज्यादा लुभाया था। राजेश रोशन के संगीत और इब्राहिम अश्क, सावन कुमार टाक व विजय अकेला के गानों ने कई साल तक धूम मचाए रखी। फिल्म का गाना ‘इक पल का जीना, फिर तो है जाना...’ अब तक पार्टियों में बजता रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed