Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Hrithik Roshan to Rajkummar Rao actors who underwent almost unrecognizable physical transformations
{"_id":"691a21f178086380dc0b4f85","slug":"hrithik-roshan-to-rajkummar-rao-actors-who-underwent-almost-unrecognizable-physical-transformations-2025-11-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋतिक रोशन से लेकर राजकुमार राव तक, इन कलाकारों ने बॉडी में किया इतना बदलाव कि पहचानना हुआ मुश्किल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
ऋतिक रोशन से लेकर राजकुमार राव तक, इन कलाकारों ने बॉडी में किया इतना बदलाव कि पहचानना हुआ मुश्किल
बॉलीवुड के कई ऐसे कलाकार हैं, जो अपने किरदार को निभाने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। कई कलाकार ऐसे हैं, जिन्होंने किरदार को रियल बनाने के लिए ट्रेनिंग ली। कई कलाकारों ने अपना वजन घटाया। आज हम उन कलाकारों के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने फिल्मों में किरदार निभाने के लिए अपनी बॉडी में बड़े बदलाव किए।
2 of 6
रणदीप हुड्डा
- फोटो : सोशल मीडिया
रणदीप हुड्डा
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'सरबजीत' में अभिनय करने के लिए रणदीप हुड्डा ने अपनी बॉडी में बड़ा बदलाव किया था। सरबजीत सिंह के किरदार में ढलने के लिए उन्होंने 28 दिन में अपना वजन 18 किलोग्राम कम कर लिया था। वजन घटने के बाद रणदीप हुड्डा को पहचानना मुश्किल हो रहा था।
ऋतिक रोशन
साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'सुपर 30' काफी चर्चा में रही। यह फिल्म इसलिए भी चर्चा में रही थी क्योंकि फिल्म में आनंद कुमार का किरदार निभाने के लिए ऋतिक रोशन ने वजन बढ़ाया। उन्होंने अपने सिक्स पैक छोड़े थे, ताकि वह आम आदमी की तरह दिख सकें। उनके इस लुक की काफी तारीफ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
राजकुमार राव
- फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार राव
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'ट्रैप्ड' में राजकुमार राव ने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया था, जो एक अपार्टमेंट फंस जाता है। इसके बाद वह कई दिनों तक भूखा रहता है। इस किरदार को निभाने के लिए उन्होंने अपना वजन घटाया था। वजन कम करने के दौरान उन्होंने ब्लैक कॉफी और गाजर खाया।
विज्ञापन
5 of 6
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान
फिल्म 'दंगल' (2016) में आमिर खान ने पहले एक पहलवान, फिर दो बेटियों के कोच और पिता का किरदार निभाया है। कोच और पिता का किरदार निभाने के लिए आमिर खान ने पहले अपना वजन 27 किलो बढ़ा लिया। इसके बाद नौजवान पहलवान का किरदार निभाने के लिए उन्होंने वजन कम किया। फिल्म में उनकी अदाकारी को खूब पसंद किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।