सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

वीकएंड पर बढ़ी 'कांथा' की कमाई, जानें दुलकर सलमान की फिल्म का रविवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 16 Nov 2025 09:04 PM IST
सार

Kaantha Box Office Collection: वीकएंड पर फिल्म 'कांथा' की कमाई बढ़ी है। आइए जानते हैं रविवार को इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है?

विज्ञापन
Kaantha box office collection day 3 dulquer salmaan sunday earning
कांथा - फोटो : अमर उजाला
साउथ की फिल्म 'कांथा' की रिलीज का आज तीसरा दिन है। दुलकर सलमान की अदाकारी वाली इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। ओपनिंग डे पर फिल्म ने अच्छी शुरुआत की थी। इसके बाद भी फिल्म धीमी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। आइए जानते हैं फिल्म ने रविवार को कितना कलेक्शन किया है।
Trending Videos
Kaantha box office collection day 3 dulquer salmaan sunday earning
कांथा - फोटो : यूट्यूब
'कांथा' का दूसरे दिन का कलेक्शन
फिल्म 'कांथा' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की। ओपनिंग डे पर इसने 4.35 करोड़ रुपये से खाता खोला। दूसरे दिन इसे वीकएंड का फायदा मिला और इसने शनिवार को 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। आज रविवार को फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 3.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की टोटल कमाई 12.70 करोड़ रुपये हो गई है।

दिशा पाटनी के पिता को मिला हथियार का लाइसेंस, घर पर हमले के बाद अधिकारियों ने उठाया बड़ा कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
Kaantha box office collection day 3 dulquer salmaan sunday earning
कांथा - फोटो : एक्स
कैसी है कांथा की कमाई?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'कांथा' का बजट 40 करोड़ रुपये बताया जाता है। ऐसे में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की। इसके बाद वीकएंड पर इसकी कमाई बढ़ी है। बजट के हिसाब से इसकी कमाई को अच्छा माना जा रहा है। अगर फिल्म की कमाई वीकडेज में भी अच्छी होती है तो जल्द ही यह अपना बजट निकाल लेगी।
Kaantha box office collection day 3 dulquer salmaan sunday earning
कांथा - फोटो : एक्स
'दे दे प्यार दे 2' से मिल रही चुनौती
इस फिल्म के साथ सिनेमाघरों में बॉलीवुड की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' रिलीज हुई। 'कांथा' को इस फिल्म से चुनौती मिल रही है। इसने आज रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 11.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब तक इसने 32.48 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन
Kaantha box office collection day 3 dulquer salmaan sunday earning
दुलकर सलमान की फिल्म ‘कांथा’ जल्द होगी रिलीज - फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म के बारे में
फिल्म 'कांथा' में दुलकर सलमान के अलावा समुथिरकानी और भाग्यश्री बोरसे अहम किरदार में हैं। इसके निर्देशक सेल्वामणि सेल्वराज हैं। इसके निर्माता राणा दग्गुबाती और दुलकर सलमान हैं। फिल्म को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज किया गया है। फिल्म में बाप-बेटे के रिश्ते के बारे में दिखाया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed