फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lootcase: कोरोनाकाल में रिलीज हुई कुणाल खेमू की इस फिल्म का ऋतिक रोशन ने किया रिव्यू, तारीफ में लिखी ये बात

Mon, 08 Apr 2024 04:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 08 Apr 2024 04:40 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan Watched Kunal Khemu film Lootcase shares post also praised his recent movie Madgaon Express
ऋतिक रोशन, लूटकेस - फोटो : सोशल मीडिया

कुणाल खेमू इन दिनों अपनी फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' को लेकर चर्चा में हैं। इसके जरिए उन्होंने निर्देशन की दुनिया में कदम रखे हैं। तमाम सितारे उनकी इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं। इस बीच ऋतिक रोशन ने भी कुणाल की दिल खोलकर तारीफ लिखी है, लेकिन यह तारीफ उन्होंने अभिनेता की 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'लूटकेस' के लिए लिखी है।

Hrithik Roshan Watched Kunal Khemu film Lootcase shares post also praised his recent movie Madgaon Express
लूटकेस - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ष 2020 में कोरोना ने जब दहशत फैला रखी थी तब कुणाल खेमू फिल्म 'लूटकेस' के जरिए दर्शकों के बीच हंसी का जुगाड़ करके पहुंचे थे। यह फिल्म अब जाकर ऋतिक रोशन ने देखी है और इसका रिव्यू किया है। उन्हें यह फिल्म इतनी पसंद आई है कि वह खुद को कुणाल की तारीफ करने से नहीं रोक सके। ऋतिक रोशन ने एक्स पर पोस्ट साझा किया है।
The Boy And The Heron: भारत में रिलीज होगी ऑस्कर विजेता एनीमे फिल्म, वार्नर ब्रदर्स इंडिया ने किया एलान

Hrithik Roshan Watched Kunal Khemu film Lootcase shares post also praised his recent movie Madgaon Express
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

रविवार को 'लूटकेस' देखने के बाद ऋतिक रोशन ने लिखा है, 'मैंने अभी 'लूटकेस' देखी। मुझे यह फिल्म बहुत पसंद आई है !! कुणाल खेमू शानदार अभिनेता हैं। उनकी फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' के लिए भी काफी तारीफें सुनने को मिल रही हैं। लेकिन, 'लूटकेस' जबर्दस्त फिल्म है। इसके निर्देशक राजेश कृष्णन, सभी कलाकारों और पूरी टीम को मेरी देर से बधाई! क्या ही मजेदार फिल्म है'! 
Harman Baweja Ikhwan: रियल हीरो की लाइफ को पर्दे पर उतारेंगे हरमन बावेजा, नाम है इख्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan Watched Kunal Khemu film Lootcase shares post also praised his recent movie Madgaon Express
कुणाल खेमू - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन से तारीफ सुनने के बाद कुणाल खेमू ने भी उनके पोस्ट को दोबारा साझा करते हुए प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, 'यह पढ़कर बहुत खुशी हुई। बहुत बहुत शुक्रिया'। मालूम हो कि फिल्म 'लूटकेस' में कुणाल खेमू के अलावा विजय राज, गजराज राव, रसिका दुग्गल, आर्यन प्रजापति, सुमित निझावन और रणवीर शौरी जैसे सितारे भी नजर आए। इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था।

विज्ञापन
Hrithik Roshan Watched Kunal Khemu film Lootcase shares post also praised his recent movie Madgaon Express
'मडगांव एक्सप्रेस' ट्रेलर लॉन्च - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें कुणाल की इन दिनों सिनेमाघरों में लगी 'मडगांव एक्सप्रेस' की तो इसे क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली हैं। 22 मार्च 2024 को रिलीज हुई इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला रणदीप हुड्डा की 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' से रहा। अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'मडगांव एक्सप्रेस' 22.54 करोड़ रुपये का कारोबार कर पाई है। 
Dhanush-Aishwarya Rajinikanth Divorce: टूट गया धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत का रिश्ता, दाखिल की तलाक की अर्जी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed