अभिनेत्री हिना खान ने हाल ही में रॉकी जयसवाल से शादी रचाई है। अभिनेत्री ने जहां जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत की है। उनकी जिंदगी में खुशियों ने दस्तक दी है, वहीं कैंसर से उनकी जंग भी जारी है। रॉकी के साथ ने इस जंग को कुछ आसान कर दिया है। वे हिना का खूब ख्याल रखते हैं। खुद हिना ने यह बताते हुए एक वीडियो शेयर किया है।
Hina Khan: हिना खान को फूलों की तरह रखते हैं हमसफर रॉकी, कैंसर में अभिनेत्री के पैरों की रोज करते हैं मालिश
Hina Khan Husband Rocky Jaiswal: करीब 13 साल की डेटिंग के बाद हिना खान और रॉकी जयसवाल ने शादी रचाई है। हिना खान कैंसर से जूझ रही हैं। उनके मुश्किल वक्त में रॉकी हर घड़ी साथ हैं। अभिनेत्री की सेवा में वे बिल्कुल कमी नहीं छोड़ रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदम हिना का ख्याल रख रहे रॉकी
हिना खान ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें हमसफर रॉकी को हिना के पैरों की मालिश करते देखा जा सकता है। कैंसर से जंग के बीच रॉकी हिना की हर तरह सेवा कर रहे हैं और उन्हें फूलों की तरह रखते हैं। खुद हिना खान ने यह कहा है।
हिना बोलीं- 'ऊपर वाले ने तकलीफ दी पर, सुकून भी'
हिना ने वीडियो के साथ लिखा है, 'फूल देने वाला नहीं, फूल की तरह रखने वाला ढूंढो'। हिना खान ने लिखा है, 'शायद ऊपर वाले ने जिस्म की तकलीफ दी, पर रूह का सुकून भी तो दिया। यह रॉकी की रोजमर्रा की दिनचर्या का हिस्सा है। हम सब ठीक करेंगे। हां, बिल्कुल करेंगे। मुकम्मल शिफा इंशाअल्लाह। इसके लिए सिर्फ ऊपर वाले का आभार जता सकती हूं'।
बॉयफ्रेंड ने लुटाया प्यार, बोले- 'बेबी'
हिना के पोस्ट पर बॉयफ्रेंड रॉकी ने कमेंट कर लिखा है, 'बेबी। मुकम्मल शिफा'। इसके अलावा हिना खान ने एक और खुशी फैंस के साथ साझा की है। कैंसर के बीच जहां उन्होंने अपना सिर खुद शेव किया था। अब उनके बाल आने लगे हैं। अभिनेत्री ने दो चोटी बनाकर तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
Chandan Roy: 'दो बीघा जमीन' देखकर 'पंचायत' के विकास ने बदल लिया था अपना सरनेम, सुनाया दिलचस्प किस्सा
रूबीना दिलैक बोलीं- 'तुम इसकी हकदार हो'
हिना ने लिखा है, 'डेढ़ साल बाद अपने बालों को बांधा। बता नहीं सकती मुझे वो हेयर फ्लिप बहुत याद आए। इंतजार कर रही हूं'। हिना और रॉकी की बॉन्डिंग देख नेटिजन्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप लकी हो हिना'। सेलेब्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। रुबीना दिलैक ने लिखा है, 'हिना तुम इसकी हकदार हो'।