Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
IC 814 The Kandahar Hijack Premieres at the Indian Film Festival Of Melbourne release on Netflix 29 august
{"_id":"66cc554f995633c0970064a3","slug":"ic-814-the-kandahar-hijack-premieres-at-the-indian-film-festival-of-melbourne-release-on-netflix-29-august-2024-08-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IC 814 The Kandahar Hijack: मेलबॉर्न में हुआ 'आईसी 814: कंधार हाईजैक' का विश्व प्रीमियर, 29 अगस्त को रिलीज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
IC 814 The Kandahar Hijack: मेलबॉर्न में हुआ 'आईसी 814: कंधार हाईजैक' का विश्व प्रीमियर, 29 अगस्त को रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 26 Aug 2024 03:56 PM IST
सार
सच्ची कहानी पर आधारित नेटफ्लिक्स की आगामी वेव सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' का विश्व प्रीमियर कल मेलबर्न के HOYTS में भारतीय फिल्म महोत्सव के दौरान किया गया। बनारस मीडियावर्क्स के सहयोग से मैचबॉक्स शॉट्स द्वारा निर्मित और अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशत यह सीरीज 29 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर जारी की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सच्ची कहानी पर आधारित नेटफ्लिक्स की आगामी वेव सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' का विश्व प्रीमियर कल मेलबर्न के HOYTS में भारतीय फिल्म महोत्सव के दौरान किया गया। बनारस मीडियावर्क्स के सहयोग से मैचबॉक्स शॉट्स द्वारा निर्मित और अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशत यह सीरीज 29 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर जारी की जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीरीज को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान अनुभव सिन्हा ने कहा, "'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' पर काम करना एक गहरी और सफल योजना रही। इस सीरीज के जरिए हमने ऐतिहासिक घटना के सार को पकड़ने की कोशिश की है। पूरी टीम और मुझे इस पर गर्व है।" बता दें मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में 'आईसी 814' में सीरीज के पहले दो एपिसोड प्रदर्शित किए गए, जिनमें कंधार हाईजैक के उन सात दिनों में घटी घटनाओं की कहानी को दर्शाया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरिता पाटिल ने कहा, ''आईसी 814: द कंधार हाईजैक को मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में लाना हमारे लिए बेहद गर्व की बात है। नेटफ्लिक्स के साथ इस सहयोग ने हमें एक ऐसी सीरीज बनाने में सक्षम बनाया, जो भारतीय इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण अध्यायों में से एक है।''
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीरीज का हिस्सा बनने के बारे में दीया मिर्जा ने कहा, ''मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में हमारी सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' के विश्व प्रीमियर में उपस्थित लोगों से हमें जो प्यार मिला है, उससे हम बहुत खुश हैं। यह कहानी मानवीय इच्छाशक्ति और धैर्य को दर्शाती है।'' आगे अनुभव सिन्हा के बारे में दीया ने कहा, ''मेरे दिग्गज सह-कलाकारों और अनुभव के सहयोग से नेटफ्लिक्स और हमारे निर्माताओं के साथ मिलकर इस सच्ची कहानी को दुनिया भर के दर्शकों के सामने लाने का प्रयास मुमकिन हो पाया है।''
यह वेब सीरीज अनकही कहानियों, अनदेखे नायकों और उस भयानक दिन को प्रस्तुत करती है, जो किसी के भी दिल को छू लेगी। इस सीरीज में विजय वर्मा, पंकज कपूर, नसीरुद्दीन शाह, अरविंद स्वामी, दीया मिर्जा, पत्रलेखा, अमृता पुरी, अनुपम त्रिपाठी, कुमुद मिश्रा, मनोज पाहवा, कंवलजीत सिंह, दिब्येंदु भट्टाचार्य, सुशांत सिंह, आदित्य श्रीवास्तव, राजीव ठाकुर और यशपाल शर्मा जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। बता दें वेब सीरीज 'आईसी 814: कंधार हाईजैक' 29 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर जारी की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।