फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ileana D'cruz: दूसरी बार मां बनीं इलियाना डिक्रूज; प्रियंका, मलाइका और विद्या ने दी शुभकामनाएं

Sat, 28 Jun 2025 12:10 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 28 Jun 2025 12:10 PM IST
सार

Ileana D'cruz Second Child: इलियाना की पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है 'खूबसूरत लड़की तुम्हें बहुत बहुत शुभकामकनाएं।'

विज्ञापन
Ileana DCruz welcomes second son Keanu priyanka vidya and malaika congratulate her
इलियाना डिक्रूज, बच्चे की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज लंबे वक्त से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। हालांकि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इलियाना सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और यहां अपनी जिंदगी से जुड़ी अपडेट देती रहती हैं। हाल ही में इलियाना ने फैंस के साथ अच्छी खबर शेयर की है। 

Ileana DCruz welcomes second son Keanu priyanka vidya and malaika congratulate her
इलियाना डिक्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरी बार मां बनीं इलियाना
इलियाना डिक्रूज दूसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दी है। एक्ट्रेस ने पोस्ट में अपने बच्चे की झलक दिखाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बच्चे की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा 'मेरे दिल भरे हुए हैं।' इलियाना ने अपने दूसरे बच्चे का नाम भी बताया है। इस पोस्ट को कई यूजर्स लाइक कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ileana D'Cruz (@ileana_official)


Ileana DCruz welcomes second son Keanu priyanka vidya and malaika congratulate her
इलियाना डिक्रूज के बच्चे की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम @ileana_official

इलियाना की पोस्ट पर सेलेब्स ने किए कमेंट
इलियाना की पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है 'खूबसूरत लड़की तुम्हें बहुत बहुत शुभकामनाएं।' अभिनेत्री सोफी चौधरी ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है 'डार्लिंग आपको शुभकामनाएं। तुम्हें और इस बच्चे को बहुत सारा प्यार'। अभिनेत्री विद्या बालन ने कमेंट करते हुए लिखा है। 'शुभकामनाएं। भगवान आप लोगों की रक्षा करे।'

यह खबर भी पढ़ें: Akhil Akkineni: नागार्जुन के बेटे ने शेयर की शादी की बेहतरीन तस्वीरें, बांधा मंगलसूत्र, हाथ थाम कर लिए फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
Ileana DCruz welcomes second son Keanu priyanka vidya and malaika congratulate her
इलियाना डिक्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

वायरल हुई इलियाना की पोस्ट
इलियाना की यह पोस्ट खूब वायरल हो रही है। उनकी पोस्ट पर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने भी कमेंट किया है और उन्हें बधाई दी है। इलियाना की पोस्ट पर अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने भी कमेंट करके बधाई दी है। रिद्धिमा तिवारी ने भी उनकी पोस्ट पर कमेंट किया है।

विज्ञापन
Ileana DCruz welcomes second son Keanu priyanka vidya and malaika congratulate her
इलियाना डिक्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

इलियाना के बारे में
आपको बता दें कि इलियाना की शादी माइकल डोलान के साथ मई 2023 में हुई थी। अगस्त 2023 में उनका पहला बच्चा हुआ था। इलियाना ने अक्टूबर 2024 में अपनी दूसरी प्रेगनेंसी का एलान किया था। हाल ही में इलियाना ने सोशल मीडिया के जरिए कहा था 'लोगों और खासकर बच्चों को यह सिखाया जाना चाहिए कि क्रूर, दुष्ट, निर्दयी या स्वार्थी होना प्यार करने लायक गुण नहीं हैं। प्यार को सम्मान और खुशी से हासिल करना पड़ता है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed