Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Imtiaz Ali Reveals Aishwarya Rai Bachchan Was First Choice for Alia Bhatt Randeep Hooda Starrer Highway
{"_id":"66c16efd3eafd82c110d05c1","slug":"imtiaz-ali-reveals-aishwarya-rai-bachchan-was-first-choice-for-alia-bhatt-randeep-hooda-starrer-highway-2024-08-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Imtiaz Ali: हाईवे के लिए आलिया नहीं ये दिग्गज अदाकारा थी निर्माताओं की पहली पसंद, इम्तियाज अली ने किया खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Imtiaz Ali: हाईवे के लिए आलिया नहीं ये दिग्गज अदाकारा थी निर्माताओं की पहली पसंद, इम्तियाज अली ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 18 Aug 2024 09:18 AM IST
सार
इम्तियाज अली ने बताया कि बातचीत के दौरान आलिया की गर्मजोशी और भावनात्मक गहराई उन्हें काफी पसंद आई। इम्तियाज अली ने कहा, 'उनकी भावनात्मक क्षमता बहुत अधिक थी। तो मैं उनसे बात करने के लिए आकर्षित हुआ।'
विज्ञापन
1 of 5
हाईवे फिल्म
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'हाईवे' आलिया भट्ट के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म में वीरा की भूमिका में आलिया के अभिनय प्रदर्शन को खूब सराहा गया था। मगर क्या आपको पता है कि आलिया इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं। इम्तियाज अली ने हाल ही में एक बातचीत में बताया कि लीड रोल के लिए उन्हें आलिया जैसी युवा अभिनेत्री की बजाय एक परिपक्व महिला की कल्पना की थी। हालांकि, एक फिल्म की स्क्रीनिंग पर आलिया से मुलाकात ने उनका मन बदल दिया।
2 of 5
इम्तियाज अली
- फोटो : इंस्टाग्राम-@imtiazaliofficial
उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान आलिया की गर्मजोशी और भावनात्मक गहराई उन्हें काफी पसंद आई। इम्तियाज अली ने कहा, 'उनकी भावनात्मक क्षमता बहुत अधिक थी। तो मैं उनसे बात करने के लिए आकर्षित हुआ।' उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे उनकी चर्चा घर और समाज जैसे गहरे विषयों पर बात करती आलिया की असली आवाज सामने आई। इस बातचीत ने उन्हें एहसास दिलाया कि वीरा में वह भावनात्मक गहराई, जिसे वह तलाश रहे थे। वह वास्तव में उनके सामने मौजूद यंग अभिनेत्री में है।
ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb
निर्देशक ने बताया कि उनका विचार एक बड़ी उम्र की अभिनेत्री को कास्ट करना था। मतलब, ऐश्वर्या राय जैसी कोई अभिनेत्री, जिसे उन्होंने बिना मेकअप के वीरा की भूमिका के लिए एकदम सही माना। हालांकि, आलिया भट्ट से मिलने के बाद उन्होंने कभी किसी और अभिनेत्री से संपर्क नहीं किया। इम्तियाज ने बताया, 'बिना मेकअप के ऐश्वर्या राय एक बढ़िया विकल्प होंगी, लेकिन मैंने किसी से संपर्क नहीं किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हाईवे फिल्म
- फोटो : इंस्टाग्राम
इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित 'हाईवे' साल 2014 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह एक भावपूर्ण बॉलीवुड ड्रामा है, जो वीरा त्रिपाठी की कहानी बताती है। फिल्म में वीरा का किरदार आलिया ने निभाया था। वह एक अमीर परिवार से थीं, जिसे हाईवे पर डकैती के दौरान किडनैप कर लिया जाता है। मगर, वीरा को उसी कैद में आजादी और सुकून मिलता है, जिससे वह डरती थीं।
विज्ञापन
5 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया भट्ट ने वीरा के रूप में अपने करियर को एक नई उड़ान दी थी। फिल्म में उनके अभिनय प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा हुई थी। रणदीप हुड्डा ने महाबीर की भूमिका निभाई थी। अपने हर किरदार की तरह उन्होंने इसमें भी जान डाल दी थी। 'हाईवे' को अनिल मेहता द्वारा की गई शानदार सिनेमैटोग्राफी के लिए सराहा जाता है, जो भारत के विविध और कच्चे परिदृश्यों को खूबसूरती से दिखाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।