सब्सक्राइब करें

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए उत्साहित ये सितारे, प्रशंसकों को दी राष्ट्रीय पर्व की बधाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 13 Aug 2024 09:31 PM IST
विज्ञापन
Independence Day 2024 Vivian Dsena Celesti Bairagey Rinku dhawan Sheezan Khan celebration plan of 15th august
शीजान खान, सेलेस्टी बैरागी, विवियन डीसेना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

15 अगस्त को भारत का 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए आम लोग ही नहीं, बल्कि मनोरंजन जगत के सितारे भी काफी उत्साहित हैं। हर जगह देशभक्ति का जुनून देखने को मिल रहा है। कई सितारे इस स्वतंत्रता दिवस को खास अंदाज से मनाने के लिए काफी उत्साहित हैं। ऐसे में कई सितारों ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए बताया है कि उनके लिए यह कैसे खास रहने वाला है और वे उसे दिन क्या करने वाले हैं। इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी ह। चलिए जानते हैं किस सितारे ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर क्या कहा है...

Trending Videos
Independence Day 2024 Vivian Dsena Celesti Bairagey Rinku dhawan Sheezan Khan celebration plan of 15th august
विवियन डीसेना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विवियन डीसेना
इस बारे में अपने विचार साझा करते हुए अभिनेता विवियन डीसेना ने कहा कि वह इसके लिए काफी उत्साहित हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि कोई भी त्योहार हो, वे अक्सर उसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाना पसंद करते हैं और उस दिन वे अपनी डाइट को भूल जाते हैं। साथ ही विवियन ने अपने बचपन की यादें भी साझा कीं। उन्होंने कहा कि स्कूल में वे 15 अगस्त और 26 जनवरी को परेड की तैयारी करते थे, जिसके लिए स्कूल की क्लास भी छोड़ने की इजाजत मिल जाती थी। हाथों में तिरंगा लिए स्कूल में परेड करना उन्हें काफी अच्छा लगता था। उन्होंने देश की आजादी में योगदान देने वाले वीर जवानों को भी याद किया और देश के आर्मी जवानों का भी आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day 2024 Vivian Dsena Celesti Bairagey Rinku dhawan Sheezan Khan celebration plan of 15th august
सेलेस्टी बैरागी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सेलेस्टी बैरागी
अभिनेत्री सेलेस्टी बैरागी ने भी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। अभिनेत्री ने भी बताया कि उनके स्कूल के दोनों में वे स्वतंत्रता दिवस को खास अंदाज में मनाती थीं। स्कूल में इस राष्ट्रीय त्योहार की चमक की अलग होती थी। हालांकि, अब उस तरह का जश्न नहीं होता है, लेकिन देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियां को वे बखूबी समझती हैं।

Independence Day 2024 Vivian Dsena Celesti Bairagey Rinku dhawan Sheezan Khan celebration plan of 15th august
रिंकू धवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रिंकू धवन
स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए रिंकू धवन ने अपने देश के लिए कुछ अच्छा काम करने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि वे चाहती हैं कि उन्हें कभी ऐसा मौका मिले, जब वे देश के लिए अपना योगदान दे सके।  इसके साथ ही उन्होंने हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया, जिनके बलिदान के कारण भारत के लोगों को आजादी नसीब हुई है। उन्होंने कहा कि आजादी हमें आसानी से नहीं मिली है, बल्कि कई वीर जवानों की कुर्बानियों की वजह से मिली है, इसलिए हमें इसका सम्मान करना चाहिए। हम लोग, जो अभी आजादी से जी रहे हैं, उसके बारे में सोचना चाहिए और असल में जिनकी वजह से यह आजादी हमें मिली है, उन्हें सलाम करना चाहिए। रिंकू धवन ने आगे कहा कि आज हम आजादी से जाते हैं कहीं भी, आजादी से जीते हैं, आजादी से कुछ भी पहनते हैं, लेकिन यह आजादी सुभाष चंद्र बोस, लाल बहादुर शास्त्री, भगत सिंह और कई स्वतंत्रता सेनानियों की देन है। अगर हम आसपास देखे तो यह आजादी नहीं है, इसलिए हमें अपनी आजादी का सम्मान करना चाहिए और यह जिनकी वजह से मिली है, उनका भी सम्मान करना चाहिए।

विज्ञापन
Independence Day 2024 Vivian Dsena Celesti Bairagey Rinku dhawan Sheezan Khan celebration plan of 15th august
शीजान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शीजान खान
टीवी अभिनेता शीजान खान ने भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया। उन्होंने दर्शकों को राष्ट्रीय पर्व की बधाई देते हुए कहा कि वे भी इन्हें खास अंदाज में मनाते  हैं। शीजान खान ने कहा कि वे अक्सर झांकियां देखते हुए और अपने घर में झंडा फहराते हुए स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस मानते हैं, लेकिन इस बार वे कहीं यात्रा कर रहे हैं तो ऐसा नहीं कर पाएंगे। ऐसे में वे रास्ते में लोगों के साथ झंडा फहराते हुए इस राष्ट्रीय त्योहार को मनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने 15 अगस्त के दिन उगते हुए सूरज और ढलते हुए सूरज को देखने की इच्छा जताई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed