Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Mr Bachchan director Harish Shankar requests audience to watch ajay devgn raid before watching ravi teja film
{"_id":"66bb795197bba3c989072c3f","slug":"mr-bachchan-director-harish-shankar-requests-audience-to-watch-ajay-devgn-raid-before-watching-ravi-teja-film-2024-08-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mr Bachchan: 'मिस्टर बच्चन' से पहले निर्देशक ने फैंस से की 'रेड' देखने की अपील, रवि तेजा की फिल्म पर खेला दांव","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mr Bachchan: 'मिस्टर बच्चन' से पहले निर्देशक ने फैंस से की 'रेड' देखने की अपील, रवि तेजा की फिल्म पर खेला दांव
साउथ के मास महाराजा रवि तेजा इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिस्टर बच्चन' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दर्शक बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। अब यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हाल ही में फिल्म का प्री रिलीज इवेंट हुआ था, जिसमें फिल्म का नया गाना 'तेलनचू नल्लाचेरा' रिलीज किया गया था, जिसने इसमें जान डाल दी।
2 of 5
फिल्म 'मिस्टर बच्चन'
- फोटो : इंस्टाग्राम@raviteja_2628
वहीं, दूसरी ओर फिल्म के प्रचार में अभिनेता, निर्देशक और टीम जुटी हुई है। इस दौरान उन्होंने फिल्म की कहानी को लेकर भी बात की। एक प्रमोशनल इंटरव्यू में इस एक्शन ड्रामा के निर्देशक हरीश शंकर ने एक दिलचस्प बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी होगी अगर लोग मिस्टर बच्चन को देखने से पहले 'रेड' फिल्म देखें। इस तरह, दर्शक समझ पाएंगे कि हमने किस हद तक बदलाव किए हैं और मेरे प्रति उनका सम्मान बढ़ेगा।
3 of 5
मिस्टर बच्चन पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम @raviteja_2628
हरीश शंकर ने आगे कहा कि अगर लोग 'रेड' देखे बिना 'मिस्टर बच्चन' को देखेंगे तो उन्हें लगेगा कि मैंने सीन-बाय-सीन रीमेक बनाया है, इसलिए मैं दर्शकों से अनुरोध करता हूं कि 'मिस्टर बच्चन' के थिएटर में जाने से पहले अजय देवगन की रेड देखें।' इस बयान ये निर्देशक ने साफ कर दिया है कि यह फिल्म मूल संस्करण से काफी अलग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मिस्टर बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम: @raviteja_2628
दरअसल, हरीश शंकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म रेड की आधिकारिक रीमेक है। फिल्म रवि तेजा में एक सरकारी कर्मचारी के रूप में नजर आएंगे, जिसमें एक सामाजिक संदेश भी है। वहीं, भाग्यश्री बोरसे इस थ्रिलर फिल्म में रवि के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी। निर्देशक हरीश शंकर के निर्देशन में बनी फिल्म टीजी विश्व प्रसाद द्वारा निर्मित है।
फिल्म में रवि तेजा और भाग्यश्री बोरसे के साथ सुभलेखा सुधाकर भी प्रमुख भूमिका में हैं। कहानी भारतीय उद्योगपति सरदार इंदर सिंह पर एक नाटकीय आयकर छापे के इर्द-गिर्द घूमती है। अजय देवगन की 'रेड' का तेलुगु रूपांतरण 'मिस्टर बच्चन' स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।